The Lallantop

SRK की टीम चेन्नई में जीती, हॉलिवुड स्टार करोड़ों बटोर ले गया!

KKR IPL Champion बन गई. इन्हें ट्रॉफ़ी के साथ करोड़ों रुपये मिलेंगे. लेकिन इस जीत ने कनाडा में बैठे एक हॉलिवुड स्टार को भी करोड़ों रुपये जिता दिए. हालांकि, इस स्टार को करोड़ जैसी छोटी रकम से कुछ खास फ़र्क़ पड़ेगा नहीं.

Advertisement
post-main-image
KKR की जीत, ड्रेक का फायदा कर गई (PTI)

सबको पता है कि KKR, IPL की नई चैंपियन है. लेकिन असली मौज तो किसी और की हुई है. जी हां, आप सोच रहे होंगे कि इस जीत के असली चैंपियन गौतम गंभीर हैं. या श्रेयस अय्यर हैं, या सुनील नरेन, या चंद्रकांत पंडित या फिर शाहरुख खान. आप इन लोगों को भी चैंपियन बोल सकते हैं. लेकिन असली चैंप तो यहां से लगभग साढ़े तेरह हजार किलोमीटर दूर बैठा पैसे गिन रहा होगा.

Advertisement

जी हां, टोरंटो में बैठे इन महाशय का नाम है ड्रेक. पूरा नाम ऑब्रे ड्रेक ग्राहम. इनके गाने लाखों-करोड़ों कमाते हैं और इससे ज्यादा लोग इन्हें सुनते हैं. और इन्होंने KKR की जीत में अपने पैसे डबल कर लिए. दरअसल ड्रेक ने मैच से पहले ही कोलकाता पर सट्टा लगाया था.

उन्होंने इस टीम के जीतने पर 2.7 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया था. और 26 मई की शाम, हैदराबाद की बैटिंग के पहले कुछ ओवर्स में ही समझ आ गया कि ड्रेक की भविष्यवाणी सच हो गई. हैदराबाद वाले 20 ओवर भी नहीं खेल पाए. ये लोग फ़ाइनल में मिल-जुलकर 113 रन ही बना पाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब कोई चुप नहीं होगा... KKR ने ग्राउंड के बाहर भी कमिंस को हौंक दिया

और KKR वालों ने बहुत आसानी से ये लक्ष्य हासिल कर लिया. और इस जीत के साथ ही ड्रेक के खाते में तीन करोड़ तिरपन लाख रुपये आ गए. मैच से पहले, एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था. इसमें दिख रहा था कि 25 मई की सुबह साढ़े तीन बजे कोलकाता नाइट राइडर्स पर सट्टा लगाया गया.

ड्रेक ने टीम पर ढाई लाख अमेरिकी डॉलर लगाए थे. और जीतने पर उन्हें सवा चार लाख अमेरिकी डॉलर मिलने थे. मैच का नतीजा आते ही लोगों ने ड्रेक के इस सट्टे पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया. एक बंदे ने लिखा,

Advertisement

'मिस्टर ड्रेक, क्या आप KKR पर लगाए सट्टे में से मुझे थोड़ा कट दे सकते हैं? बधाई हो, क्या भविष्यवाणी थी.'

एक और व्यक्ति ने लिखा,

'श्रेयस अय्यर IPL ट्रॉफ़ी जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए. KKR और गौतम गंभीर को बधाई. इस बीच ड्रेक ने क्रिकेट पर लगाया अपना पहला सट्टा जीत लिया.'

एक और व्यक्ति ने लिखा,

‘ड्रेक ने क्रिकेट पर लगाया अपना पहला सट्टा जीत लिया.’

एक और यूज़र ने लिखा,

‘ड्रेक भाई आपने असल में क्रिकेट का अपना पहला सट्टा जीत लिया है.’

बता दें कि यह KKR की तीसरी IPL विजय है. पहली दोनों बार उन्होंने गौतम गंभीर की कप्तानी में ये टाइटल जीता था. जबकि इस बार वह टीम के मेंटॉर थे. गंभीर बीते दो सीजन लखनऊ के साथ थे. उस टीम ने लगातार दो बार प्ले ऑफ़ के लिए क्वॉलिफ़ाई किया था. इसके बाद शाहरुख खान ब्लैंक चेक ऑफ़र करके गंभीर को कोलकाता ले आए थे.

वीडियो: भारत के हेड कोच बन सकते हैं गंभीर, लेकिन शाहरुख जाने देंगे?

Advertisement