IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच गजब का मैच हुआ. 23 मार्च को खेले गए बेहद रोमांचक मैच में कोलकाता ने चार रन से जीत हासिल की. एक समय एकतरफा मैच जीतती दिख रही KKR की सांसें हेनरिख क्लासेन (Heinrich Klaasen) और शहबाज अहमद की धुआंधार बैटिंग ने अटका दी थीं. खासकर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की तरफ से डाले गए 19वें ओवर में क्लासेन और शहबाज ने गजब की कुटाई की. जिसके बाद फैन्स ने मिचेल स्टार्क को खूब ट्रोल किया.
KKR मैच तो जीती, लेकिन 24.75 करोड़ में बिकने वाले स्टॉर्क के पीछे पड़े फैन्स, बोले- 'चूना लगा दिया'
SRH के खिलाफ मैच में Mitchell Starc की Heinrich Klaasen ने गजब की कुटाई की. जिसके बाद फैन्स ने मिचेल स्टार्क को खूब ट्रोल किया.
.webp?width=360)
दरअसल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें ऑक्शन के दौरान KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. लेकिन इस सीजन के अपने पहले ही मैच में स्टार्क ने जमकर रन लुटाए. उन्होंने 4 ओवर के कोटे में 53 रन दे डाले. वो भी बिना कोई विकेट खोए. SRH की पारी के 19वें ओवर में स्टार्क को 26 रन पड़े. उनके इस प्रदर्शन से ना सिर्फ KKR फैन्स की चिंता बढ़ गई, बल्कि सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया.
एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था,
“तुम्हारे जैसे लोग पहले सपने दिखाते हैं, फिर कहते हैं कि ये हो नहीं सकता.”
ये भी पढ़ें: हेनरिख क्लासेन चौतरफा मार रहे थे, लेकिन हर्षित राणा ने गज़ब कर दिया!
विक्रम नाम के यूजर ने स्टार्क की फोटो वाली मजेदार मीम शेयर की. जिसमें लिखा था,
“भाई IPL में जितना मारना है मार लो, वर्ल्ड कप में मिलना, तब बताऊंगा कि बॉलिंग कैसे होती है.”
सिद्धार्थ नाम के यूजर ने स्टार्क की फोटो वाली मीम शेयर की, जिसमें लिखा था,
“24 करोड़ में बिका हूं भाई, एक ओवर में कम से कम 24 रन तो खाऊंगा ही.”
विशाल नाम के यूजर ने मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था,
"KKR मैनेजमेंट स्टार्क से कह रहा होगा- 'इतना बड़ा गेम, वो भी हमारे साथ?"
फैसल नाम के यूजर ने लिखा,
SRH vs KKR के बीच गजब का मैच“केकेआर के साथ मोए-मोए हो गया.”
मैच का ब्रीफ स्कोर बताएं तो KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए. आंद्रे रसल ने 25 गेंदों पर 64 रन की धुआंधार पारी खेली. जिसमें तीन चौके और 7 छक्के शामिल रहे. जबकि रमनदीप सिंह ने 35 और फिल सॉल्ट ने 54 रन बनाए. SRH के लिए नटराज ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए.
209 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत भी धुआंधार रही. अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 5.3 ओवर में 60 रन जोड़े. लेकिन इन दोनों के आउट होने साथ ही टीम लड़खड़ा गई. 16.5 ओवर की समाप्ति के बाद SRH का स्कोर 5 विकेट खोकर महज 145 रन था. लेकिन यहां से हेनरिख क्लासेन ने शहबाज अहमद के साथ मिलकर मार-कुटाई मचा दी. दोनों के बीच अगले 16 गेंद में 58 रन की पार्टनरशिप हुई. बावजूद इसके SRH की टीम टारगेट तक नहीं पहुंच पाई और मैच 4 रन से हार गई. क्लासेन ने 29 गेंद पर 8 छक्कों की मदद से 63 रन कुटे. जबकि शहबाज ने 5 गेंद पर 16 रन की पारी खेली. केकेआर के लिए हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने के साथ-साथ आखिरी ओवर में 13 रन भी डिफेंड किए.











