The Lallantop

बीड़ी देने से मना करने पर बहस हुई, डंडे से पीटकर दो लड़कों ने मजदूर को मार डाला

गुरुग्राम की निहाल कॉलोनी में बीड़ी देने से मना करने पर हुए विवाद में मध्य प्रदेश के मजदूर प्यारे लाल की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Advertisement
post-main-image
एक बीड़ी नहीं दी तो मजदूर को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला. (सांकेतिक फोटो- Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुरुग्राम में 22 अक्टूबर को दो लड़कों ने बीड़ी मांगने पर मना करने वाले मजदूर प्यारेलाल की डंडों से पिटाई की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
  • प्यारेलाल के साथ हुई हिंसा के पीछे दोनों लड़कों की बीड़ी मांगना और मना करने पर हुई बहस और गाली-गलौज शामिल थी।
  • प्यारेलाल की बहन की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच आरंभ कर दी है।

क्या किसी शख्स की जान एक बीड़ी से भी सस्ती हो सकती है? आपके मन में भी ये सवाल कौंधेगा जब गुरुग्राम की इस घटना के बारे में सुनेंगे. मध्य प्रदेश का रहने वाला एक मजदूर गुरुग्राम में काम करता था. बीती 22 अक्टूबर को दो लड़कों ने उनसे बीड़ी मांगी. मना करने पर उनसे बहस की. बहस मारपीट में बदली और मारपीट इतनी गंभीर हो गई कि मजदूर की जान लेकर ही मानी. दोनों आरोपी लड़कों ने कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर मजदूर को घायल कर दिया. बाद में उनकी मौत हो गई.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना गुरुग्राम के निहाल कॉलोनी की है. मध्य प्रदेश के रहने वाले प्यारे लाल काम के लिए गुरुग्राम में रहते थे. वो यहां मजदूरी करते थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लड़कों ने उनसे बीड़ी मांगी थी. प्यारेलाल ने मना किया तो दोनों ने उनसे बहस की. गाली-गलौज भी हुई. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर प्यारेलाल को डंडों से पीटा. उनके सर पर गंभीर चोट लगी और वो मौके पर बेसुध होकर गिर पड़े.

पुलिस को सूचना मिली की निहाल कॉलोनी में एक घायल आदमी जमीन पर पड़ा हुआ है. तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची. घायल हालत में प्यारेलाल को अस्पताल लेकर गई लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनकी जान जा चुकी है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हवा में टकराए दो विमान, 4 पायलटों की मौत

मजदूर की बहन ने दर्ज कराया केस

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के देवराह गांव में उनके परिवार को बता दिया गया है कि हिंसक झड़प में प्यारेलाल की मौत हो गई. इसके बाद उनकी बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में प्यारेलाल की बहन ने बताया कि उनके भाई (मृतक प्यारेला) गुरुग्राम के सूरत नगर में रहकर मजदूरी करते थे. उनके भतीजे ने उन्हें बताया कि निहाल कॉलोनी में दो लड़कों ने प्यारेलाल पर हमला किया. इससे उसकी मौत हो गई. 

Advertisement

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बजघेरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया. शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इस मामले में गुरुग्राम से दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. उनसे पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

वीडियो: मणिपुर में फिर तनाव, मैतेई युवक की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद, कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

Advertisement