The Lallantop

फिलिप्स बने टीम इंडिया के लिए सिरदर्द! ODI सीरीज से पहले ढूंढनी होगी काट

Ind vs NZ 2nd T20I : Glenn Phillips T20I सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं. वह T20I में भारत के खिलाफ खूब रन बनाते हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने पिछले 10 T20I मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 340 रन बनाए हैं. इस दौरान वह तीन बार 50+ स्कोर करने में सफल रहे.

Advertisement
post-main-image
ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ T20 सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ दूसरे T20I मैच में 43 गेंदों पर 70 रन बनाए जो उनके लगातार दूसरे पचास रन थे, इसने उनकी टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाया है।
  • ग्लेन फिलिप्स की लगातार दो फिफ्टी और 10 टी20आई मैचों में भारत के खिलाफ 340 रन बनाने का कारण उनकी टीम न्यूजीलैंड की रणनीति और फॉर्म की स्थिति है।
  • भारत को आगामी ODI और टेस्ट सीरीज में फिलिप्स के प्रभाव को कम करने के लिए टी20आई सीरीज में नई रणनीति बनानी होगी ताकि उनका प्रभावी खेल रोका जा सके।

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) टीम इंडिया के लिए नाइटमेयर हैं. भारत के खिलाफ मैच में वह हमेशा परफॉर्म करते हैं. बीते कुछ साल से टीम इंडिया उनकी फेवरेट साइड बन गई है. वह भारतीय टीम के खिलाफ चाहे बैटिंग करें या फील्डिंग, अपना हमेशा बेस्ट देते हैं. 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I में भी उन्होंने टीम इंडिया के बॉलर्स की कुटाई की. फिलिप्स ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी. सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा पचासा है. उन्होंने पहले मैच में नॉट आउट 82 रन बनाए थे.

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स ने पिछले दो मैचों से लय पकड़ ली है. फिलिप्स वो बैटर हैं, जो लय पकड़ने के बाद और खतरनाक हो जाते हैं. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के बाद ODI और टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. इन दोनों सीरीज में फिलिप्स टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बना सकते हैं. अगर भारत को उन पर काबू करना है, तो उनके खिलाफ T20 सीरीज में ही नई स्ट्रेटजी बनानी होगी. 

फिलिप्स ने लगातार जड़ी 2 फिफ्टी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही T20 सीरीज फिलिप्स के लिए बेहतर साबित हो रही है. वह लगातार दो फिफ्टी जड़ चुके हैं. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में उन्होंने तूफानी बैटिंग की. इस मुकाबले में उन्होंने 40 बॉल्स पर 82 रन जड़े थे. इसके बाद, फिलिप्स ने दूसरे T20I में भी फॉर्म जारी रखी. 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 43 बॉल्स पर 70 रन मारे. इन दो इनिंग्स में उन्होंने दिखाया कि भारत उनकी फेवरेट साइड है. वो टीम इंडिया के खिलाफ आसानी से रन बनाते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को मिला धाकड़ हेड कोच! बतौर प्लेयर टीम को 5 बार IPL चैंपियन बनाया था 

T20 सीरीज में भारत के लिए खतरा

ग्लेन फिलिप्स T20I सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं. वह T20I में भारत के खिलाफ खूब रन बनाते हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने पिछले 10 T20I मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ 340 रन बनाए हैं. इस दौरान वह तीन बार फिफ्टी प्लस स्कोर करने में सफल रहे. इन आंकड़ों से पता चलता है फिलिप्स इस सीरीज में डिफाइनिंग फैक्टर हो सकते हैं. फिलहाल T20I सीरीज में टीम इंडिया कमांडिंग पोजिशन में है. लेकिन, अगर फिलिप्स का काट अभी नहीं ढूंढा तो वो ODI में भी भारतीय बॉलर्स को तंग करते नज़र आएंगे. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement

Advertisement