IPL 2024 Final में SRH के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड अपना कमाल नहीं दिखा सके. कमाल तो छोड़िए, हेड का खाता तक नहीं खुला. और ऐसा होते ही सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैन्स ने हेड का पुराना वीडियो निकाल डाला. 19 नवंबर को हुए ODI World Cup 2023 के फाइनल में हेड ने अकेले इंडियन टीम को धो दिया था.
IPL 2024 Final में नहीं खुला Travis Head का खाता, सबको बुमराह और 19 नवंबर क्यों याद आया?
ODI World Cup 2023 फाइनल में 120 गेंद पर 137 रन बनाने वाले हेड IPL Final में एक गेंद ही खेल पाए. KKR के पेसर वैभव अरोड़ा की आउट स्विंगर बॉल पर हेड ने विकेटकीपर को आसान सा कैच थमा दिया.

ODI World Cup 2023 फाइनल में 120 गेंद पर 137 रन बनाने वाले हेड IPL फाइनल में एक गेंद ही खेल पाए. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पेसर वैभव अरोड़ा की आउट स्विंगर बॉल पर हेड ने विकेटकीपर को आसान सा कैच थमा दिया. रन बनाए 0.
हेड के आउट होते ही Spartan नाम के X अकाउंट से एक एडिट किया हुआ वीडियो अपलोड किया गया. इसमें IPL फाइनल और वर्ल्ड कप फाइनल में हेड की पारी की एक झलक है. KKR के वैभव अरोड़ा की आउट स्विंग होती बॉल हेड के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथ में चली गई. लेकिन ODI World Cup 2023 में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कुछ ऐसा ही होते-होते रह गया था.
वर्ल्ड कप फाइनल के तीसरे ओवर की चौथी बॉल जसप्रीत बुमराह ने राउंड दी विकेट कराई. बेहतरीन आउट स्विंगर डिलीवरी. लेकिन बॉल ने उस मैच में हेड के बैट का किनारा नहीं लिया. हेड उस वक्त आठ रन बनाकर खेल रहे थे. बाद में वह 137 रन बना गए. वायरल वीडियो में अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में हेड की एक और क्लिप है. बुमराह की तरह अफगानिस्तान के नवीन उल हक भी राउंड दी विकेट बॉल कर रहे थे. लगभग सेम डिलीवरी. हेड के बैट का किनारा लेते हुए सीधे विकेटकीपर इकराम अलीखिल के हाथों में गई. हेड उस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए थे.
क्रिकेट में लक के बारे में काफी बातें होती हैं. कोई खिलाड़ी बैटर का कैच छोड़ दे. या कोई बेहतरीन बॉल बल्ले का किनारा ना ले. किस्मत साथ हो तो दिन अपना हो जाता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने यही बातें शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा,
‘19 नवंबर- ब्लैक डे.’
एक सज्जन ने भारतीय टीम की ब्लू जर्सी का जिक्र कर दिया. उन्होंने लिखा,
‘हेड को ट्रिगर करने के लिए ब्लू जर्सी काफी थी.’
निखिल नाम के शख्स ने लिखा,
KKR को 114 का टारगेट'मेरे जीवन में जितना भी लक बचा है वो बुमराह डिजर्व करते हैं.'
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी SRH की टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान कमिंस ने बनाए. कमिंस 24 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने 2, ट्रेविस हेड 0, राहुल त्रिपाठी 9, नितीश रेड्डी 13 और क्लासेन 16 रन बनाकर पविलियन लौटे. उधर KKR के लिए रसेल ने तीन, स्टार्क और हर्षित राणा ने 2, वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया. जवाब में KKR ने सिर्फ़ दो विकेट खोकर ही मैच अपने नाम कर लिया. वेंकटेश अय्यर ने नाबाद पचासा जड़ा.
वीडियो: ट्रैविस हेड के लिए IPL Auction 2023 में भिड़ गई टीम्स!













