चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 21 सितंबर को IPL 2027 के लिए नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के पूर्व पेसर जहीर खान को टीम का मुख्य कोच बनाया है. उन्हें एक साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है. जहीर CSK के पूर्व हेड कोच स्टेफन फ्लेमिंग की जगह लेंगें. फ्लेमिंग ने इसी साल जुलाई में अपना पद छोड़ा था. वह 2009 में CSK के हेड कोच बने थे और लगातार 18 साल तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे. फ्लेमिंग के CSK से जाने के बाद से फ्रेंचाइजी को हेड कोच की तलाश थी. इसके बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने हेड के तौर पर जहीर खान का नाम फाइनल किया. अब सवाल यह है कि जहीर किसकी सिफारिश पर CSK के हेड कोच बने हैं?
CSK के हेड कोच होंगे जहीर खान, दोस्त धोनी की वजह से मिली ये बड़ी जिम्मेदारी!
CSK ने IPL 2027 के लिए अपने हेड कोच का ऐलान कर दिया. फ्रेंचाइजी ने Team India के पूर्व पेसर Zaheer Khan को मुख्य कोच बनाया है. जहीर पूर्व कोच स्टेफन फ्लेमिंग की जगह लेगें. सवाल है कि किसकी सिफारिश पर पूर्व क्रिकेटर को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है?

पांच बार की चैम्पियन रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कोचिंग करना आसान नहीं हैं. CSK को एक ऐसे कोच की तलाश थी जिसके पास इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा IPL का एक्सपीरिएंस हो. जो पूरी तरह से IPL पर ही फोकस करे. उसकी दुनियाभर की फ्रेंचाइजी से कोई लेना देना न हो. जहीर इस मामले में फिट बैठते थे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई साल तक भारत को रिप्रजेंट किया. इसके अलावा, IPL में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का उनके पास एक्सपीरिएंस भी है.
बताया जा रहा है कि जहीर खान को CSK का हेड कोच बनाने की सिफारिश टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने की थी. उनकी मांग पर ही जहीर CSK के हेड कोच बने. धोनी और जहीर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ लंबा वक्त बिता चुके हैं. इसके अलावा दोनों प्लेयर IPL में भी काफी समय तक एक दूसरे खिलाफ खेले. जहीर की धोनी के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी है. इसलिए वह धोनी की पहली पसंद थे.
जहीर के हेड कोच बनने के ऐलान के बाद, CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,
जहीर के पास कोचिंग का भी लंबा अनुभवएमएस धोनी ने जहीर खान का नाम सुझाया था. मैनेजमेंट टीम ने भी इस पर सहमति जताई. मैनेजमेंट टीम में रूपा गुरुनाथ और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं. उन्हें लगा कि जहीर इस रोल के लिए सही हैं. जहीर के पास IPL में काम करने का एक्सपीरिएंस है. वह मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ काम कर चुके हैं. इसी एक्सपीरिएंस को देखते हुए हमें लगा कि वह इस रोल के लिए सही विकल्प हैं.
जहीर खान के पास IPL का काफी एक्सपीरिएंस हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में वह 10 सीजन खेले. जहीर IPL में 2008 से लेकर 2017 तक एक्टिव रहे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और RCB को रिप्रजेंट किया. जहीर ने 100 IPL मैचों में 102 विकेट लिए.
जहीर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी बहुत अनुभव है. उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट खेले. जिनमें 311 विकेट चटकाए. 100 वनडे में उनके नाम 282 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने T20 इंटरनेशनल में भी 17 विकेट लिए हैं. इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में जहीर खान ने ओवर ऑल 610 विकेट लिए हैं.
CSK का हेड कोच बनने से पहले जहीर खान ने 2018 से लेकर 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे. उन्होंने क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर की भूमिका निभाई. इसके बाद वह ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट बने. 2024 में जहीर खान LSG से जुड़े. वह एक सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर रहे.
जहीर को हेड कोच बनाना कितना फायदेमंद?CSK की कोचिंग करना आसान नहीं है. जहीर को कई चुनौतियों को फेस करना पड़ेगा. CSK ने पहली बार अपना हेड कोच बदला है. साल 2016 और 2017 को छोड़ दें, तो बाकी समय प्लेमिंग ही CSK के हेड कोच रहे. 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगा था. इसलिए टीम दो सीजन नहीं खेली थी.
ये भी पढ़ें: 'नीतीश रेड्डी नहीं कर सकते हार्दिक पंड्या की बराबरी', पूर्व क्रिकेटर ने कह दी गौतम गंभीर को चुभने वाली बात!
जहीर को CSK का हेड कोच बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है. पहली बात एमएस धोनी के साथ उनका तालमेल बेहतर है. इसलिए उन्हें स्ट्रेटजी बनाने और फैसले लेने में आसानी होगी. जहीर को होम कंडीशंस की काफी समझ है. उनका यह अनुभव CSK के प्लेयर्स के काम आएगा. इसके अलावा वह इंडियन प्लेयर्स की सोच से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं.
किन कमजोरियों पर फोकस करेंगे जहीर?वैसे, जहीर खान हेड के रूप में पूरी पर नजर रखेंगे. लेकिन, उनका ज्यादातर फोकस बॉलिंग पर होगा. जहीर खान खुद एक मंझे हुए बॉलर रहे हैं. जहीर पर जिम्मेदारी होगी कि वह चेन्नई की बॉलिंग लाइन को स्ट्रॉन्ग बनाएं. पिछले तीन सीजन से चेन्नई की टीम IPL में स्ट्रगल कर रही है. 2023 में टाइटल जीतने वाली CSK की टीम 2024, 2025 और 2026 में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









