IPL 2024 Final मैच. पहले ओवर में IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचल स्टार्क (Mitchell Starc) ने दिखा दिया कि वो 24.75 करोड़ रुपये क्यों डिज़र्व करते थे. स्टार्क ने पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म में रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ऐसी बॉल डाली, जो शायद किसी भी लेवल के बैटर का स्टंप उखाड़ सकती थी. स्टार्क ने पहले ही ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मैच सेट कर दिया. अभिषेक दो रन बनाकर पविलियन का रस्ता नाप गए.
IPL Final: स्टार्क ने पहले ही ओवर में डाल दी 24.75 करोड़ की गेंद!
पौने पच्चीस करोड़ में बिके मिचल स्टार्क ने क्वॉलिफ़ायर वन में चार ओवर्स में तीन विकेट लिए थे. मैच में हैदराबाद को बुरी तरह हार मिली थी. स्टार्क को क्वॉलिफ़ायर वन का प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था. अब उन्होंने फ़ाइनल में भी गदर काट दिया है.

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. पहले ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क के सामने थे अभिषेक. लगातार पहली तीन गेंद स्टार्क ने डॉट कराई. चौथी पर अभिषेक ने दो रन लिए. इस गेंद पर भी वह रन आउट होने से बचे थे. अगर सटीक थ्रो पड़ा होता तो अभिषेक रन आउट हो गए होते. लेकिन वो आउट हुए, ऐसी गेंद पर जो बड़े से बड़े बैटर का विकेट ले सकती थी.
पहले ओवर की पांचवीं गेंद अभिषेक के स्टंप ले उड़ी. क्रिकेट की भाषा में कहें तो स्टार्क ने एकदम Peach डिलीवरी डाली. 139 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाली बॉल मिडल-ऑफ पर पिच हुई. अभिषेक खेलने के लिए थोड़ा सा आगे आए. लेकिन स्विंग होती बॉल सीधे जाकर टॉप-ऑफ दी ऑफ में लगी. अभिषेक पांच बॉल खेलकर दो रन ही बना सके.
स्टार्क यहीं नहीं रुके. पारी के पांचवें ओवर में SRH के राहुल त्रिपाठी को स्टार्क ने पविलियन भेज दिया. स्टार्क को काउंटर अटैक करने के चक्कर में त्रिपाठी ने रमनदीप सिंह को आसान सा कैच थमा दिया. 13 गेंदों में त्रिपाठी नौ रन ही बना सके. तीन ओवर के बाद स्टार्क दो विकेट अपने नाम कर चुके थे. 18 गेंदों में उन्होंने मात्र 14 रन ही दिए थे.
बता दें कि पौने पच्चीस करोड़ में बिके मिचल स्टार्क ने क्वॉलिफ़ायर वन में चार ओवर्स में तीन विकेट लिए थे. मैच में हैदराबाद को बुरी तरह हार मिली थी. स्टार्क को क्वॉलिफ़ायर वन का प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था.
IPL 2024 फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही SRH के आठ ओवर में 51 रन थे. टीम ने सात ओवर तक चार विकेट खो दिए थे. अभिषेक शर्मा ने दो, ट्रेविस हेड 0, राहुल त्रिपाठी नौ और नितीश रेड्डी 13 रन बनाकर पविलियन लौट चुके हैं. उधर KKR के लिए स्टार्क ने दो, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लिया था.
हैदराबाद का बुरा हाल आगे भी जारी रहा. उनके बल्लेबाज लगातार फ़ेल होते रहे. आंद्रे रसल ने दो ओवर से भी कम में दो विकेट ले लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच के हीरो शहबाज़ अहमद को वापस लौटाया. 13 ओवर तक हैदराबाद ने 82 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे.
वीडियो: KKR की नई गेंद संभालने वाला शिवम मावी, जिसने पहला ही ओवर विकेट-मेडन डाल कर चौंका दिया है











