The Lallantop

आखिरी वक्त में क्यों बदल गया एशियन गेम्स में भारत का फ्लैग बियरर? अब इस प्लेयर को मिला जिम्मा

Asian Games 2026 की ओपनिंग सेरेमनी Tajinderpal Singh Toor भारत के ध्वजवाहक नहीं होंगे. ओपनिंग सेरेमनी शुरू होने के कुछ घंटे पहले भारत के फ्लैग बियरर में बदलाव किया गया है. अब तजिंदरपाल की जगह कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत, मनु भाकर के साथ भारतीय दल की अगुवाई करेंगे.

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में तजिंदरपाल सिंह दूर भारत के ध्वजवाहक नहीं होंगे. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर के बजाय कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत और मनु भाकर को भारत का ध्वजवाहक बनाया गया है।
  • तजिंदरपाल सिंह तूर को फ्लैग बियरर नहीं बनाया गया क्योंकि उन्हें अभी तक एशियन गेम्स की ऑफिशियल किट प्राप्त नहीं हुई है, जिससे वह उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
  • पवन सहरावत और मनु भाकर के ध्वजवाहक बनने के बाद भारत के 503 खिलाड़ियों का दल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 के विभिन्न आयोजन में भाग लेगा।

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारत के शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर ध्वजवाहक नहीं होंगे. उनकी जगह ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ कबड्डी स्टार पवन सहरावत  तिरंगा लेकर सबसे आगे चलेंगे. एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में आखिरी समय पर भारत के फ्लैग बियरर में बदलाव किया गया है. इससे पहले तजिंदरपाल को मनु भाकर के साथ प्लैग बियरर बनाया गया था. तूर एशियन गेम्स के डबल गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

Advertisement
तजिंदरपाल क्यों नहीं होंगे फ्लैग बियरर?

तजिंदरपाल के भारतीय ध्वजवाहक के तौर पर हटने की वजह उनकी जर्सी है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तजिंदर अभी भी त्सुकुबा (Tsukuba) में भारत के एथलेटिक कैम्प में हैं. उन्होंने खुद कन्फर्म किया है कि वह 19 सितंबर को नागोया में होने वाले ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे. दो बार के एशियन चैंपियन तजिंदरपाल ने बताया कि उन्हें अभी तक एशियन गेम्स की ऑफिशियल किट नहीं मिली है. इसलिए वह उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए नागोया नहीं जा पाए हैं.

तजिंदरपाल सिंह ने कहा,

Advertisement

मैंने IOA को बता दिया है कि मैं ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आ रहा हूं. उन्होंने यह कहा कि एथलेटिक्स टीम के किसी भी खिलाड़ी को अभी तक ऑफिशियल किट नहीं मिली है.

तूर ने आगे कहा कि अगर उन्हें फ्लैग बियरर बनाए जाने की जानकारी 18 सितंबर से पहले मिल जाती, तो उनके कोच कुछ व्यवस्था कर सकते थे. कोच एक दिन पहले ही नागोया पहुंचे थे. ऐसे में वह उनके लिए किट ले सकते थे.

पवन सेहरावत और मनु भाकर थामेंगे तिरंगा

तजिंदरपाल तूर की जगह अब कबड्डी स्टार पवन सेहरावत ध्वजवाहक होंगे. वह ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मनु भाकर के साथ भारतीय तिरंगा लेकर चलेंगे. 30 साल के पवन सहरावत लास्ट एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थे. अब वह मनु भाकर के साथ फ्लैग बियरर होंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हालैंड से प्रेरित था अभि‍षेक का सेलिब्रेशन? टीम इंडिया के ओपनर ने बताई असली वजह

भारत एशियन गेम्स 2026 में अपने पिछले प्रदर्शन को और आगे बढ़ाना चाहेगा. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने कुल 107 मेडल जीते थे. इनमें 28 गोल्ड मेडल थे. भारत ने आइची नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है. ये सभी खिलाड़ी 19 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों के अलग-अलग इवेंट में अपना दमखम दिखाएंगे. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement