The Lallantop

वेस्ट इंडीज़ में ऐसी वजह ने कराई देरी, झन्नाए अश्विन बोले- यहां पर यही सब होता है!

अजब जगह है वेस्ट इंडीज़.

Advertisement
post-main-image
इंडिया-वेस्ट इंडीज़ मैच में अजब ही हो गया (स्क्रीनग्रैब)

भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I तय वक्त पर शुरू नहीं हो पाया. प्लेयर्स तैयार होकर ग्राउंड तक आए. लेकिन उन्हें तुरंत ही वापस जाना पड़ा. कारण, ग्राउंड की 30 यार्ड सर्कल मार्क ही नहीं हुई थी. हुआ ये कि तीसरे मैच में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरा. टीम ने ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को डेब्यू कराया. जबकि रवि बिश्वोई की जगह कुलदीप यादव मैच में वापस लौटे. वहीं वेस्ट इंडीज़ भी इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी. पिछले मैच में चोटिल हुए जेसन होल्डर की जगह रोस्टन चेज़ को मौका मिला.

सब सेट था, भारतीय प्लेयर्स फ़ील्डिंग के लिए तो वेस्ट इंडीज़ वाले बैटिंग के लिए ग्राउंड में उतरे. लेकिन पिच के पास पहुंचकर उन्हें पता चला कि ग्राउंड में 30 यार्ड सर्कल मार्क ही नहीं की गई है. नतीज़ा, प्लेयर्स को वापस जाना पड़ा. प्लेयर्स वापस लौटे फिर ग्राउंड स्टाफ़ ने भागकर 30 यार्ड सर्कल सेट की. जिसके बाद लगभग चार मिनट की देरी से मैच दोबारा शुरू हुआ.

Advertisement

इस घटना पर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया,

'अज़ब देरी. ऐसी वजहों के चलते ही यह आसान टूर नहीं होता. एक क्रिकेटर के रूप में प्लेयर्स को को हमेशा ही ऑन और ऑफ़ होना पड़ता है. यहां हमेशा ही अप्रत्याशित की उम्मीद करें.'

अश्विन ने हाल ही में वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट में कम सुविधाओं पर भी बात की थी. यही नहीं, लिमिटेड ओवर्स में भारत की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या ने भी इस बारे में कॉमेंट किया था. उन्होंने वेस्ट इंडीज़ बोर्ड द्वारा कराई गई यात्रा व्यवस्थाओं से भी नाराज़गी जताई थी.

Advertisement

बात मैच की करें तो वेस्ट इंडीज़ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए. यह इस सीरीज़ में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. वेस्ट इंडीज़ के लिए कप्तान रोवमन पॉवेल ने सिर्फ़ 19 गेंदो पर 40 रन बना डाले. जबकि ब्रैंडन किंग ने 42 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली.

काएल मेयर्स ने 25, निकलस पूरन ने 20, जॉनसन चार्ल्स ने 12 रन की पारियां खेलीं. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा, तीन विकेट निकाले. जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया. पांच मैच की सीरीज़ के पहले दो मैच भारत हार चुका है. अगर ये मैच नहीं जीते, तो विंडीज़ सीरीज़ अपने नाम कर लेगा.

इससे पहले, भारत ने टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जबकि वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती थी. जबकि T20I सीरीज़ में टीम अभी तक लय में नहीं दिखी है. शुभमन गिल और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी के साथ बाक़ी के बल्लेबाज भी अभी तक फ्लॉप ही रहे हैं. सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज मिलकर भी मैच फिनिश नहीं कर पा रहे. भारत एक मैच डिफेंड करते हुए, तो एक चेज़ करते हुए हार चुका है. अब देखना है कि तीसरे मैच में टीम 160 रन चेज़ कर पाएगी या नहीं.

वीडियो: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने किया निराश, भड़के वेंकटेश प्रसाद बोले…

Advertisement