विराट कोहली (Virat Kohli) का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज है. उनके इंग्लैंड टूर पर जाने की पूरी संभावना है. विराट की हैमस्ट्रिंग इंजरी में तेजी से सुधार हो रहा है. 31 मई को IPL के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उन्हें हैमस्ट्रिंग में इंजरी हो गई थी.
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले विराट को देना होगा फिटनेस टेस्ट!
विराट कोहली के इंग्लैंड टूर तक फिट हो जाने की उम्मीद है. 22 जून को उनका सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट होगा. विराट को IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. चोट की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाए.


22 जून को विराट BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे. किंग कोहली की नजर इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक करने पर है.
यह अपडेट ऐसे वक्त आया है, जब टीम मैनेजमेंट अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप से पहले, अपने सबसे जरूरी प्लेयर विराट कोहली की फिटनेस पर नजर रख रहा है. विराट वर्ल्ड कप में टीम मैनेजमेंट की योजनाओं का हिस्सा हैं.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट की फिटनेस को लेकर कहा गया है,
अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले विराटविराट कोहली IPL में राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी से ठीक हो रहे हैं. लंदन में CoE टीम ने उनका असेसमेंट किया, और कुछ रिहैब प्रोग्राम बताए हैं. विराट 22 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. जहां उनका फिटनेस टेस्ट भी होगा.
हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से विराट अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाए. उन्हें यशस्वी जायसवाल ने रिप्लेस किया. शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट की अवेलेबिलिटी तय नहीं थी. लेकिन, ताजा अपडेट्स के मुताबिक, कोहली इंग्लैंड टूर तक फिट हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स आएंगे! IPL 2027 में कुलदीप यादव की टीम भी बदलेगी
वर्ल्ड कप प्लान्स का हिस्सा हैं विराटविराट कोहली 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा हैं. कोहली, जब अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए, तो चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने उनके फिट होने की उम्मीद जताई थी. आगरकर ने कहा था,
शानदार फॉर्म में हैं किंग कोहलीविराट को अभी IPL फाइनल में चोट लगे एक हफ्ते से कम समय हुआ है. हमें अभी टाइमलाइन नहीं पता है. ऐसा लगता है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज तक फिट हो सकते हैं. यह कोई पक्का जवाब नहीं. इसलिए मुझ पर भरोसा मत करना. मुझे फीजियो ने अभी तक कोई क्लियर टाइमलाइन नहीं बताई है.
T20I और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके विराट टीम इंडिया के ODI सेटअप का हिस्सा हैं. किंग कोहली ने पिछले कुछ महीने में ODI में पुरानी लय दिखाई है. उन्होंने पिछले 7 ODI में 616 रन स्कोर किए हैं.
IPL 2026 में भी विराट का बल्ला खूब चला. उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए टूर्नामेंट में 675 रन बनाए. उनकी दमदार बल्लेबाजी के चलते RCB की टीम दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया
















