The Lallantop

इंग्लैंड को 12 पॉइंट की पेनल्टी, WTC फाइनल खेलना लगभग नामुमकिन हुआ!

ICC टेस्ट चैंपियनशिप की 2025- 2027 साइकिल में इंग्लैंड की टीम अब तक 14 WTC पॉइंट्स गंवा चुकी है. पिछले साल भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के 2 चैंपियनशिप पॉइंट्स काटे गए थे.

Advertisement
post-main-image
ICC ने इंग्लैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया है. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ICC ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 पॉइंट्स की पेनल्टी और मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
  • इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट में निर्धारित समय के अंदर 12 ओवर कम डाले जिससे ICC ने स्लो ओवर रेट नियम का उल्लंघन पाया।
  • इंग्लैंड के 38 बचे पॉइंट्स के साथ टीम सातवें स्थान पर आ गई है और अब उसे WTC में वापसी के लिए रणनीति बनानी होगी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में मिली हार के बाद, ICC ने इंग्लिश टीम पर तगड़ा फाइन लगा दिया है. ICC ने टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, गवर्निंग बॉडी ने टीम के WTC के 12 पॉइंट्स भी काट लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
12 ओवर पीछे रही इंग्लिश टीम

21 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुए दूसरे टेस्ट के बाद ICC ने इंग्लैंड टीम पर फाइन की पुष्टि की. ICC के मुताबिक, इंग्लिश टीम ने तय समय में 12 ओवर कम डाले थे. यानी टीम पर स्लो ओवर रेट का फाइन लगा है. टीम पर मैच फीस का 50 पर्सेंट जुर्माना लगाया गया है.

इसके अलावा ICC ने इंग्लैंड पर 12 पॉइंट्स की पेनल्टी भी लगाई. अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड के खाते में 38 पॉइंट्स बचे हैं. टीम पॉइंट्स टेबल पर 6 नंबर से फिसलकर सातवीं पोजीशन पर आ गई है. इंग्लैंड का पॉइंट्स पर्सेंटेज भी 34.72 से गिरकर 26.38 प्रतिशत रह गए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: टेस्ट में वापसी का सवाल ही नहीं! कोहली ने 9230 रन को बनाया यादगार

इंग्लैंड पर यह स्लो ओवर रेट का जुर्माना फील्ड अंपायर एंड्रियन होल्डस्टॉक और नितिन मेनन के अलावा थर्ड और फोर्थ अंपायर ने मिलकर लगाया. इन अंपायर्स ने स्लो ओवर रेट की शिकायत मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से की. मैच रेफरी ने जांच में पाया कि इंग्लैंड ने मैच में तय समय से 12 ओवर कम डाले हैं. एंडी पायक्रॉफ्ट ने इंग्लैंड की टीम को आर्टिकल 2.22 के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया.

ICC की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्लेइंग कंडीशंस के नियम 16.11.2 के मुताबिक अगर कोई टीम निर्धारित समय में कम ओवर डालती है तो उस पर फाइन लगाया जाता है. हर ओवर के लिए टीम का एक WTC पॉइंट काट लिया जाता है. इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट में तय समय के अंदर 12 ओवर कम फेंके थे.

Advertisement
14 पॉइंट्स गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम

ICC टेस्ट चैंपियनशिप की 2025- 2027 साइकिल में इंग्लैंड की टीम अब तक 14 WTC पॉइंट्स गंवा चुकी है. पिछले साल भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के 2 चैंपियनशिप पॉइंट्स काटे गए थे. इस मैच में भी इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन लगाया गया था.

पहले भी लगा है फाइन

इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इससे पहले भी स्लो ओवर रेट की वजह से पेनल्टी झेल चुकी है. 2023-25 साइकिल में टीम ने घरेलू एशेज सीरीज में 19 पॉइंट्स गंवाए थे. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में 3 अंक और खोए. इस पर कप्तान बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर ICC पर तंज भी कसा था. 2022 में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बाद भी टीम ने 2 पॉइंट्स गंवाए थे. दिसंबर 2021 में ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद टीम के 8 पॉइंट काटे गए थे.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement