इंग्लैंड के खिलाफ वनडे (ODI) सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) की घोषणा कर दी गई है. 15 सदस्यीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई है. हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेले थे. रोहित शर्मा भी स्क्वॉड में शामिल हैं. इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने लंबे समय बाद ODI टीम में वापसी की है. अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में इम्पैक्टफुल बॉलिंग करने वाले गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को भी टीम में शामिल किया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ऐलान, विराट कोहली वापस लौटे लेकिन खेलने पर सस्पेंस
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है. विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) लंबे समय बाद ODI टीम में लौटे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी.


इंग्लैंड टूर के लिए विराट कोहली इंडियन स्क्वॉड का हिस्सा हैं लेकिन, वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. उनके नाम के आगे 'सब्जेक्ट टू फिटनेस क्लियरेंस लिखा' है. माने, विराट को पूरी तरह फिट होने के बाद ही हरी झंडी मिलेगी. फिलहाल, किंग कोहली राइट हैमस्ट्रिंग से ठीक हो रहे हैं. लंदन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) टीम ने उनका असेसमेंट किया और कुछ रिहैब प्रोग्राम बताए हैं. 22 जून को विराट ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट करेंगे. जहां उनका फिटनेस टेस्ट होगा.
3 साल बाद लौटे बुमराहभारत की ODI टीम में जसप्रीत बुमराह ने 3 साल बाद कमबैक किया है. वह 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं. बुमराह ने आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था. यह वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को हार मिली थी.
ये भी पढ़ें: विराट इंग्लैंड के खिलाफ ODI खेलेंगे? 22 जून को देना होगा फिटनेस टेस्ट
यशस्वी को नहीं मिली जगहयशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. यशस्वी को अभी ODI में सेंचुरी लगाए 24 घंटे नहीं बीते हैं. 20 जून को उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI शानदार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने 110 रनों की नॉट आउट पारी खेली. सेंचुरी लगाने के बावजूद सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी, विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी. पहला मैच बर्मिंघम में होगा. इसके बाद, 16 जुलाई को दूसरा मैच कार्डिफ में और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ODI टीमशुभमन गिल (कैप्टन), रोहित शर्मा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वाइस-कैप्टन), केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?















