The Lallantop

अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' से सेंसर बोर्ड ने 18 सीन्स काटे, कश्मीर के रेफरेंस पर भी आपत्ति

सेंसर बोर्ड ने दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज़ के बिकिनी शॉट्स भी डिलीट करवा दिए.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 25 एक्टर्स काम कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle 26 जून को रिलीज होगी, जिस पर सेंसर बोर्ड ने 18 कट्स और U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ अंतिम अनुमति प्रदान की है।
  • फिल्म में सेना के प्रतिनिधित्व और संवेदनशील विषयों को ध्यान में रखते हुए सेंसर बोर्ड ने कई संवाद और दृश्य हटाए या बदले हैं।
  • कट्स के कारण फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट हुआ है, जिससे रिलीज़ के बाद दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर आगे की रिपोर्ट सामने आएगी।

Akshay Kumar की मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle, 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. प्रोसीजर के तहत, पिछले दिनों Central Board of Film Certification यानी सेंसर बोर्ड ने इसकी स्कैनिंग की है. वैसे तो वहां से इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला. मगर इस दौरान CBFC ने फिल्म में 18 कट्स लगवा दिए. इनमें कश्मीर रेफरेंस के अलावा Disha Patani और Jacqueline Fernandez के बिकिनी सीन्स भी शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किसी फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिलने का मतलब ये है कि उसे हर उम्र का दर्शक देख सकता है. लेकिन 16 साल से कम वालों को पैरेंट्स या गार्जियंस की मौजूदगी में ही फिल्म देखने की परमिशन मिलेगी. ‘वेलकम टू द जंगल’ में सेंसर बोर्ड ने जितने बदलाव करवाए हैं, उन्हें क्रम से जानते हैं, 

1. क्रेडिट टाइटल्स में ऑडियो जोड़ा गया और कुछ बातें स्पष्ट की गईं.
2. 'काला पैदा हुआ... कोयला है' डायलॉग को बदलकर 'सादा पैदा हुआ...नमूना हुआ है' किया गया.
3. 'ना दिया' और एक डायलॉग हटाया गया.
4. बिकिनी और हिप के क्लोज़-अप वाले सभी आपत्तिजनक दृश्य हटाए गए. 
5. सबटाइटल्स से 'Screwed' शब्द हटा दिया गया.
6. 'अजहरुद्दीन' की जगह 'अलाऊद्दीन' शब्द इस्तेमाल किया गया.
7. 'याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी' को 'सुनो सुनाता हूं कहानी. जो शहीद होने जा रहा था, उसके मुंह में भर लो पान' कर दिया गया.  
8. 'पन्नी ऑफ कश्मीर' वाला डायलॉग हटा दिया गया. 
9. अश्लील इशारों वाले विजुअल हटाकर विंदू दारा सिंह के क्लोज़-अप लगाए गए.
10. 'अंधा' शब्द को बदलकर 'ढीला' किया गया, जो कुछ जगहों पर म्यूट भी हुआ. 

Advertisement

11. 'देश की टट्टी' वाला डायलॉग हटा. उसकी जगह नया डायलॉग जोड़ा गया. 
12. महिलाओं के शरीर के सेंशुअल मूवमेंट्स वाले विजुअल्स को हटाया गया.
13. 'इज्जत ले लो' को बदलकर 'ये आपके साथ जाने को...' किया गया.
14. 'गोरखा रेजिमेंट' की जगह 'तुम आर्मी से हो?' कहा गया.
15. फिल्म में जहां-जहां 'जनरल' शब्द था, उसे 'ऑफिसर' या 'सर' से बदला गया. 
16. बैकग्राउंड साउंड के सबटाइटल्स हटा दिए गए. 
17. दिशा पाटनी और जैकलीन के कुछ सेंशुअल सीन्स हटाए गए.
18. जहां भी शराब दिखाई गई, वहां एंटी-अल्कोहल चेतावनी जोड़ी गई है.

'वेलकम टू द जंगल' में एक्टर्स को आर्मी यूनिफ़ॉर्म में दिखाया जाएगा. इसलिए सेंसर बोर्ड ने सेना के रीप्रेजेंटेशन को फोकस में रखते हुए फिल्म पर काफी कैंची चलाई है. साथ ही इसके सेंशुअल कॉन्टेन्ट को भी ट्रिम कर दिया. मेकर्स के लिए राहत की बात ये रही कि इन कट्स से केवल 10 सेकेंड के शॉट्स हटा हैं. इस तरह फिल्म का फाइनल रनटाइम 164.50 मिनट यानी 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड हो गया. ‘वेलकम टू द जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, परेश रावल, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडीज़, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और रवीना टंडन जैसे दो दर्जन से अधिक एक्टर्स ने काम किया है.

वीडियो: 'वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर लॉन्च पर जर्नलिस्ट से क्यों नाराज हुए अक्षय कुमार?

Advertisement

Advertisement