The Lallantop

चेन्नई में होगी रनों की बारिश? चेपॉक की पिच का कितना बदल गया है मिजाज

भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे से चेन्नई में होने वाला है. इस वर्ल्ड कप में पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है. तो भारत के इस अहम मैच से पहले जरा चेन्नई की ही पिच का मिजाज जान लेते हैं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय टीम इस समय काफी मुश्किल में है. (Photo-PTI)

भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है. साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम का सारा खेल बिगाड़ दिया है. अब उनके लिए बचे हुए दोनों करो या मरो के मैच है. भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे से चेन्नई में होने वाला है. इस वर्ल्ड कप में पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है. तो भारत के इस अहम मैच से पहले जरा चेन्नई की ही पिच का मिजाज जान लेते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बदल गई चेन्नई की पिच?

चेन्नई के चेपॉक मैदान को आमतौर पर स्पिनर्स के मुफीद माना जाता रहा है. इस पिच को धीमा माना जाता रहा है. हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले यहां की पिच फिर से डाली गई. और यह नई पिच को कुछ अलग ही रंग दिखा रही है. अगर यह बदलाव न होता तो जिम्बाब्वे के गेंदबाज सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी को मदद मिलती लेकिन अब स्थिति कुछ और है.

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने यह साफ किया कि वर्ल्ड कप से पहले नई पिच पर पांच महीने तक कोई मैच नहीं खेला गया है. जो मैच अब तक चेपॉक में हुए हैं उसमें गेंद बहुत अच्छे से बल्ले पर आते हुए नजर आई. चाहे वह लाल मिट्टी की पिच हो या फिर काली मिट्टी की पिच हो. पिछले कई सालों में ऐसा देखने को मिला.

Advertisement
इस वर्ल्ड कप में अलग है कंडीशंस

पहला मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था. अफगानिस्तान ने कीवी टीम को 182 का लक्ष्य दिया था. न्यूजीलैंड ने महज 17.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस वर्ल्ड कप से पहले ऐसा बहुत कम देखने को मिला था. इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ 175 का लक्ष्य 15.2 ओवर में अपने नाम कर लिया. कनाडा के युवराज सामरा ने इसी मैदान पर 65 गेंदों में 110 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराया, प्रो लीग हॉकी में हासिल की पहली जीत 

इस मैदान पर जो दो रात के मैच हुए हैं उसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. अमेरिका ने यहां 197 और 199 का लक्ष्य डिफेंड किया था. अब तक यहां ओस का बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है.  कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर से जब इस पिच को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा,

Advertisement

यह पिच आखिर में काफी फ्लैट हो गई थी.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने इस पिच को लेकर हैरानी जताई थी. उन्होंने कहा था,

यह पिच एक्सेपशनल थी. मैंने चेन्नई में मैच खेले हैं. यहां गेंद टर्न होती है. मैच में पेसर्स मैट हेनरी और जेकब डफी को काफी मदद मिली. 

यह सारे रिकॉर्ड भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अच्छी खबर है. टीम में कई हीटर्स हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्लो पिच ही मिली है. इन स्लो पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए. ऐसे में चेन्नई में फैंस को आखिरकार वह हीटिंग देखने को मिल सकती है, जिस कारण यह टीम खौफ का दूसरा नाम बन गई थी. वैसे भारतीय टीम को चेन्नई में बारिश का कोई खौफ नहीं है कि क्योंकि एक्यूवेदर के मुताबिक इसकी संभावना नहीं है. दिन का तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है लेकिन शाम में मैच के समय यह 27 डिग्री तक ही रहेगा.

वीडियो: रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम का साथ क्यों छोड़ा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement