The Lallantop

कानपुर में बेटे की पिटाई से भड़की भाभी, देवर पर हमला कर प्राइवेट पार्ट काट लिया

कानपुर के सजेती इलाके के घुरऊपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर अपने देवर को घायल करने का आरोप है. युवक को घाटमपुर CHC से हैलट अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस के मुताबिक, अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है.

Advertisement
post-main-image
हादसे के बाद युवक रजनीश काफी दहशत में है (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कानपुर के सजेती इलाके में 23 अक्टूबर को हुए घरेलू विवाद में भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा, जिससे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • यह घटना महिला के बेटे और उसके देवर के बीच हुई मारपीट के कारण हुए बढ़े हुए तनाव के दौरान हुई, जिसमें बहस और फिर हाथापाई शामिल रही।
  • घटना के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है, पर अभी तक किसी पक्ष ने आधिकारिक तहरीर नहीं दी है; मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया तहरीर मिलने के बाद शुरू होगी।
author-image
रंजय सिंह

कानपुर के सजेती इलाके से देवर-भाभी के झगड़े से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है. हुआ ये कि महिला के बेटे को उसके देवर ने किसी बात को लेकर पीट दिया था. इस बात से नाराज भाभी ने पहले तो देवर से झगड़ा किया. इसके बाद उसके कपड़े उतारकर उसका प्राइवेट पार्ट अपने दांतों से काट लिया. इस घटना के बाद देवर दर्द से चिल्लाने लगा. उसने शोर मचा कर अपने पिता और गांव वालों को बुलाया. घरवाले उसे पहले पास के तहसील अस्पताल ले गए. वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की सूचना तो मिली है लेकिन अभी कोई एप्लीकेशन नहीं आई है. इसलिए मामले की जांच कराई जा रही है.

Advertisement
क्या है पूरी कहानी?

ये पूरी कहानी कानपुर के सजेती इलाके के घुरऊपुर गांव की है. यहां रहने वाले रामस्वरूप का बड़ा बेटा पुष्पराज अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है. घर पर उनका छोटा बेटा रजनीश रहता है. साथ ही बड़े बेटे की पत्नी गायत्री भी घर पर ही रहती है. इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर को महिला के बेटे को रजनीश ने किसी बात पर ज्यादा पीट गया. इसको लेकर गायत्री की उसके देवर रजनीश से कहासुनी हो गई.

अभी ये झगड़ा हुआ ही था कि शाम होते-होते गायत्री का देवर और ससुर से फिर झगड़ा हो गया. कुछ देर बाद हाथापाई शुरू हो गई. इसी मारपीट के बीच गायत्री ने रजनीश का प्राइवेट पार्ट मुंह से चबा लिया. लोगों को कहना है खुद भाभी ने ही देवर रजनीश को लड़ाई में ऐसा उकसाया कि उसने गुस्से में आकर उसने अपने कपड़े उतार दिए. इसके तुरंत बाद भाभी ने देवर को गिराकर प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: ‘मेरे प्राइवेट पार्ट में… ’, टेस्ट के नाम पर डॉक्टर ने महिला का यौन उत्पीड़न किया)

महिला के काटने के बाद रजनीश ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने को कहा. गंभीर हालत में पिता रामस्वरूप और पड़ोसी रजनीश को लेकर घाटमपुर सीएचसी आए. यहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. एसीपी घाटमपुर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि घायल का इलाज जारी है. एसीपी यादव के मुताबिक, उन्हें पता चला कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: ‘मेरे प्राइवेट पार्ट में…’, महिला मरीज ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement