The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • FIH Pro League India earn bonus point after shootout win over Australia

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराया, प्रो लीग हॉकी में हासिल की पहली जीत

प्रो लीग का राउरकेला फेज भारत के लिए निराशाजनक रहा था जहां वह अपने सभी चार मैच में हार गया था. इसके बाद होबार्ट चरण में भी भारत ने हार के साथ शुरुआत की थी लेकिव अंत जीत से की है.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:24 PM IST)
ind vs aus, hockey, fih pro league
भारत अब तक प्रो लीग में कोई मैच नहीं जीता था. (Photo-Hockey India)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हॉकी प्रो लीग में आखिरकार भारत के खाते में पहली जीत आई. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men's Hockey) ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर पेनाल्टी शूटआउट में मात दी. इसके साथ ही भारत की हार का लंबा सिलसिला खत्म हो गया. भारत ने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया. प्रो लीग के अगले फेज से पहले इस जीत से भारत का मनोबल बढ़ेगा.

पहले 3 क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल 

पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने हर तरह से कड़ी चुनौती पेश की. पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई.

मैच का पहला गोल ऑस्ट्रेलिया के खाते में गया. टीम को 49वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला. जेरेमी हेवर्ड ने इस कॉर्नर को गोल में बदला. इसके बाद, भारत दबाव में आया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा समय तक खुश नहीं रहने दिया. दो मिनट बाद ही शिलाानंद लाकड़ा ने फील्ड गोल करके टीम को बराबरी दिला दी. इसके बाद दोनों टीमों ने लीड लेने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं.

यह भी पढ़ें- जिंबाब्वे के ख‍िलाफ मैच से पहले आई गुड न्यूज, टीम इंडिया में लौटेगा धाकड़ फिनिशर 

शूटआउट में जीता भारत

भारत की तरफ से शूटआउट में लाकड़ा, मनिंदर सिंह और विष्णुकांत सिंह ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र गोल हेवर्ड ने ही किया. भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ियों के शॉट रोककर जीत में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद, मैच शूटआउट में चला गया. जहां भारत ने जीत दर्ज करके दो अंक हासिल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक अंक मिला.

भारत का निराशाजनक सफर

इससे पहले, प्रो लीग का राउरकेला फेज भारत के लिए निराशाजनक रहा था. वहां वह अपने सभी चार मैच में हार गया था. इसके बाद, होबार्ट चरण में भी भारत ने हार के साथ शुरुआत की. भारत पहले मैच में स्पेन से 0-2 से हार गया था. इसके बाद, उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे. मैच में शूटआउट में 4-5 से हार का सामना करना पड़ा.

स्पेन के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में 1-1 के ड्रॉ के बाद भारतीय टीम पेनाल्टी शूटआउट में 3-4 से हार गई. नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है और उसने आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल किए हैं. उनसे नीचे सिर्फ पाकिस्तान ही है. 

वीडियो: पाकिस्तान के टी 20 विश्व कप सेमी फाइनल में पहुंचने के चांस कितने हैं?

Advertisement

Advertisement

()