The Lallantop

एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!

इस बात के लिए साउथ अफ्रीका को चीयर करना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
एबी डीविलियर्स ने अश्विन का कैच लेने के बाद वही किया जो उनसे उम्मीद थी.
सेंचुरियन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में झंडा गाड़ के बैठ गए हैं. तीसरे दिन उनका साथ देने आए हार्दिक पंड्या तो वापस निकल लिए हैं. मगर अश्विन कोहली का भरपूर साथ दे रहे हैं. एकदम मंझे हुए बैट्समैन की तरह. दोनों ने कुटाई भी शुरू कर दी है. 50 रन की पार्टनरशिप 62 बॉल पर ही पूरी कर ली है. इसमें भी 8 चौके लगे हैं. जाहिर सी बात है ये साउथ अफ्रीका के लिए दुखद है. पंड्या को रनआउट करके जो एज मिला था, वो खत्म हो रहा था.
अश्विन ने कोहली का अच्छा साथ दिया.
अश्विन ने कोहली का अच्छा साथ दिया.

इसी बीच आया मैच का 72वां ओवर. गेंद थी राबाडा के हाथ में. दोनों की पार्टनरशिप को तोड़ने की हर कोशिश साउथ अफ्रीकन टीम कर रही थी. इस बीच ओवर की 5वीं गेंद अश्विन के बल्ले का बाहरी हिस्सा छूते हुए गली की तरफ गई. एबी डिविलियर्स के हाथ में. साउथ अफ्रीकन टीम बल्लियों उछल पड़ी. आउट, आउट की अपील शुरू हो गई. मगर यहीं पर डिविलियर्स ने वो किया जिसके लिए क्रिकेट जाना जाता है. जेंटलमैन गेम. उन्होंने इशारों में कहा कि वो कैच को लेकर श्योर नहीं हैं. उन्होंने थर्ड अंपायर के पास जाने की सलाह दी.
साउथ अफ्रीका के भौकाली खिलाड़ी हैं एबी डिविलियर्स.
साउथ अफ्रीका के भौकाली खिलाड़ी हैं एबी डिविलियर्स.

अंपायर ने नॉटआउट का सॉफ्ट सिग्नल दिया. फिर मामला पहुंचा थर्ड अंपायर के पास. और जब उन्होंने अपनी दूरबीन लगाकर देखा तो पता चला कि बॉल कुछ पॉइंट इंच पहले जमीन से छू गई थी. फिर बाउंस करके डिविलियर्स के हाथ में पहुंची. माने अश्विन नॉटआउट थे. अंपायर ने भी स्क्रीन पर यही सिग्नल दिया. और डिविलियर्स का शक सही निकला.
ये देखिए वो कैच करीब से.
ये देखिए वो कैच करीब से जो डिविलियर्स के पास आया.

गेंद साफतौर पर हाथ से पहले ग्राउंड पर टच कर रही है.
गेंद साफतौर पर हाथ से पहले ग्राउंड पर टच कर रही है.

और इस तरह साउथ अफ्रीकन टीम के खिलाड़ी एबी डिविलयर्स ने बता दिया कि उन्हें पूरे विश्व के लोग क्यों पसंद करते हैं. आईपीएल में लोग उन्हें क्यों अपने घरेलू प्लेयर की तरह चीयर करते हैं. इस वाकये ने भारतीय लोगों को डबल खुशी दी. एक तो ये कि अश्विन आउट होने से बच गए. दूसरा ये कि डिविलियर्स ने वही किया जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है.
देखें पूरा वीडियो-



ये भी पढ़ें-
कोहली ने पंड्या के साथ वही किया, जो सचिन ने द्रविड़ के साथ किया था

ऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया है

अगले ‘तेंदुलकर’ ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दिया

कोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?

क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?

देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी

वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement