The Lallantop

मुंबई BMW हादसे का पुराना कनेक्शन, 6 महीने पहले भी तेज रफ्तार को लेकर दर्ज हुई थी FIR, वीडियो आया सामने

Mumbai BMW crash: मुंबई के कोस्टल रोड पर 20 सितंबर को हुए BMW हादसे में तीन छात्रों की मौत के एक दिन बाद नया कनेक्शन सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी BMW के खिलाफ मार्च में तेज रफ्तार को लेकर Gamdevi पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी. अब उस पुराने मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
post-main-image
मुंबई बीएमडब्लू केस में बड़ा अपडेट (Courtesy: @PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 20 सितंबर की सुबह मरीन ड्राइव से हाजी अली जाते समय तेज रफ्तार BMW कार कोस्टल रोड की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई, जिससे तीन छात्रों की मौत हुई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
  • मार्च में उसी BMW कार के खिलाफ तेज गति से दुर्घटना करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें ओंकार शिर्के की कार को टक्कर लगने का आरोप था और उस समय एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
  • पुलिस इस हादसे की जांच दो पहलुओं पर कर रही है, जिसमें घटना के समय की रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारणों के साथ-साथ मार्च में दर्ज एफआईआर में कार्रवाई का भी मूल्यांकन शामिल है।

मुंबई के कोस्टल रोड पर 20 सितंबर की सुबह हुए BMW हादसे की कहानी अब सिर्फ उस एक दुर्घटना तक सीमित नहीं रह गई है. 21 सितंबर को सामने आई जानकारी ने मामले में एक पुराना कनेक्शन जोड़ दिया है. जिस BMW ने रविवार तड़के बैरियर तोड़कर करीब 70 से 75 फीट नीचे छलांग लगाई और तीन छात्रों की जान चली गई, उसी कार के खिलाफ मार्च में तेज रफ्तार को लेकर शिकायत और FIR दर्ज होने की बात सामने आई है.

Advertisement

मार्च में भी हुआ था BMW का विवाद

Times of India की 21 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मार्च को ओंकार शिर्के अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी इसी BMW ने उनकी कार को टक्कर मारी थी. शिर्के ने घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई थी और उस वक्त बनाया गया वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में Gamdevi पुलिस स्टेशन में ओवरस्पीडिंग को लेकर FIR दर्ज की गई थी. यानी रविवार के हादसे से करीब छह महीने पहले भी ये कार पुलिस रिकॉर्ड में आ चुकी थी.

फिर 20 सितंबर की सुबह क्या हुआ

रविवार सुबह करीब 5.20 बजे BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी. लोटस जेट्टी के पास, लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने कार तेज रफ्तार में थी. पुलिस के मुताबिक चालक का एक मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ा और BMW कोस्टल रोड की बाहरी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे निर्माणाधीन साइट में जा गिरी. CCTV में हादसे से पहले कार की रफ्तार काफी तेज दिखाई देती है.

Advertisement

कार में चार छात्र सवार थे. 21 वर्षीय सान्जाय गज्जर, 19 वर्षीय Aditya Jakasania और 17 वर्षीय धैर्य सेठ की मौत हो गई. 23 वर्षीय आदित्य ओसवाल गंभीर रूप से घायल हुए. चारों गुजरात से थे और मुंबई में पढ़ाई कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि गज्जर ही BMW चला रहे थे और कार उनके परिवार की थी.

हादसे की भयावहता CCTV और मौके के निशानों से सामने आई

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक कार से करीब 20 फीट दूर जा गिरा, जबकि गज्जर कार के अंदर आंशिक रूप से फंसे मिले. उनके पैर के एक्सेलिरेटर पर होने की बात भी पुलिस ने बताई. हादसे के बाद चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों के ब्लड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, हवा में दो बार पलटने का VIDEO आया

Advertisement

कोस्टल रोड पर हादसों का पुराना सवाल

इस घटना ने मुंबई कोस्टल रोड की सेफ्टी को लेकर सवाल फिर सामने ला दिए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मार्च 2024 में सड़क खुलने के बाद इस रूट पर हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है. BKC से जुड़े स्ट्रैच को शामिल करने पर ये संख्या सात हो जाती है. हाल के हफ्तों में कोस्टर रोड टनल में कथित रेसिंग को लेकर BMW M2 और BMW Z4 समेत कुछ सुपर कार पर भी पुलिस कार्रवाई की खबर सामने आई थी.

रविवार का हादसा अब दो स्तरों पर जांच का विषय है. एक तरफ पुलिस ये पता लगा रही है कि BMW की रफ्तार कितनी थी और चालक ने नियंत्रण कैसे खोया, वहीं मार्च की पुरानी FIR और सामने आया वीडियो ये सवाल भी खड़ा कर रहे हैं कि उस कार से जुड़ी पिछली शिकायत के बाद क्या कार्रवाई हुई थी. इसका जवाब जांच और पुलिस रिकॉर्ड से ही साफ होगा.

वीडियो: सिडनी में 8 माह की गर्भवती महिला की कार एक्सीडेंट में मौत, 19 साल का लड़का चला रहा था कार

Advertisement