भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच 24 अक्टूबर को खेला गया. क्राइस्टचर्च में हुए इस रोमांचक मुकाबले में एक समय ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड जीत जाएगा. लेकिन, भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. इस मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में तिलक वर्मा का अहम रोल रहा. उन्होंने डेथ ओवर्स में अपना फिनिशिंग टच दिखाया. तिलक ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए नॉट आउट 51 रन बनाए. उनकी शानदार बल्लेबाजी देख न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी इम्प्रेस हुए. उन्होंने मैच के बाद तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की.
टीम इंडिया से हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने तिलक वर्मा की तारीफ क्यों की?
न्यूजीलैंड ने भारत को मैच जीतने के लिए 181 रनों का टारगेट दिया. शुरुआत में टीम इंडिया ने कीवियों का डटकर मुकाबला किया. लेकिन, 15वें ओवर में छठा विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम थोड़ा प्रेशर में आ गई. तिलक वर्मा टिके रहे, और टीम इंडिया को जिताकर ही दम लिया.

न्यूजीलैंड ने भारत को मैच जीतने के लिए 181 रनों का टारगेट दिया. शुरुआत में टीम इंडिया ने कीवियों का डटकर मुकाबला किया. लेकिन, 15वें ओवर में छठा विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम थोड़ा प्रेशर में आ गई. जब 15वां ओवर खत्म हुआ, तो उस समय भारत का स्कोर 6 विकेट पर 113 रन था.
टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए अगली 30 बॉल्स पर 68 रनों की दरकार थी. यहां से भारत के लिए जीत मुश्किल थी. लेकिन, छठे नंबर खेलने आए तिलक वर्मा ने हार नहीं मानी. उन्होंने एक एंड से न्यूजीलैंड के बॉलर्स पर लगातार अटैक किया. जबकि, दूसरे छोर से उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी का सपोर्ट मिला.
तिलक वर्मा ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 26 बॉल्स पर 51 रन ठोक डाले. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और एक छक्का लगाया. दूसरे एंड से नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 बॉल्स पर 26 रन जड़े. दोनों बैटर्स ने 69 रनों की पार्टनरशिप करके न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत खींच ली. टीम इंडिया ने 181 रनों का टारगेट एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने T20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.
तिलक वर्मा की तारीफ में क्या बोले सैंटनर?तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में जिस धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की, उससे कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर बहुत इम्प्रेस हुए. मैच के बाद उन्होंने तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि तिलक ने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की जिम्मेदारी निभाना सीख लिया है. सैंटनर के मुताबिक,
तिलक वर्मा शुरुआत में मुंबई इंडियंस में नंबर-3 पर बैटिंग करते थे. ये रोल थोड़ा अलग होता है. मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते समय और लास्ट ओवर्स में रन बनाते समय आपको अलग तरीके से खेलना होता है. मैंने उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ सालों से ऐसा करते देखा है. वे इस काम में बहुत अच्छे हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिचेल सैंटनर ने एक्सेप्ट किया कि उनकी टीम को कैच छोड़ना भारी पड़ा. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे T20I न्यूजीलैंड के फील्डर्स ने भारतीय खिलाड़ियों के 4 कैच टपकाए थे.
ये भी पढ़ें: अंग्रेजों से आगे निकला अफगानिस्तान! ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर
लगातार दो मैच हारने बाद न्यूजीलैंड पर प्रेशर बढ़ गया है. कीवी टीम को सीरीज में बने रहने के लिए तीसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. T20 सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, कोच गौतम गंभीर को इतना समय क्यों लगा?









