The Lallantop

4 साल से थीं नजरअंदाज, अब इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने भारी मन से लिया संन्यास!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बैटर सब्बीनेमी मेघना (Sabbhineni Meghana) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वह करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहीं. इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 20 मैच खेले.

Advertisement
post-main-image
एस मेघना ने भारत के लिए 20 इंटरनेशनल मैच खेले. (Courtesy: Instagram)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर सब्बीनेमी मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया जिससे उनका आठ साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर समाप्त हो गया।
  • मेघना करीब चार वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बाहर थीं और उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
  • रिटायरमेंट के बाद मेघना ने बताया कि वे क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं होंगी और भविष्य में खेल के क्षेत्र में योगदान देना जारी रखेंगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर सब्बीनेमी मेघना (Sabbhineni Meghana) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही उनका 8 साल का क्रिकेट करियर खत्म हो गया. मेघना भारत के लिए आखिरी बार 10 अक्टूबर 2022 को खेली थीं. वह करीब 4 साल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बाहर थीं.  

Advertisement

मेघना की टीम इंडिया के साथ सबसे बड़ी उपलब्धि कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतना रही. भारतीय महिला टीम ने 2022 में बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. मेघना उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं. 

मेघना ने लिखा इमोशनल मैसेज

30 साल की मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने अपने सफर को याद किया. साथ ही उन्होंने अपनी फैमिली, कोच, टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का आभार भी जताया. मेघना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 

Advertisement

हाथ में बैट लेकर पहली बार ग्राउंड पर उतरना और इंटरनेशनल लेवल पर देश की जर्सी पहनना किसी सपने के सच होने जैसा था.

उन्होंने आगे लिखा, 

एक प्लेयर के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए मेरा दिल इमोशंस से भरा है. क्रिकेट ग्राउंड मेरा घर रहा है. इसने मुझे मुश्किलों का सामना करना और पोलाइट रहना सिखाया. मुझे यहां से ऐसी यादें और फ्रेंड मिले, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी. 

Advertisement

इस दौरान मेघना ने क्लियर किया कि रिटायरमेंट का मतलब क्रिकेट से पूरी तरह दूर होना नहीं है. उन्होंने कहा कि वह बतौर प्लेयर करियर खत्म होने के बाद भी क्रिकेट से जुड़ी रहेंगी और खेल में अपना योगदान देंगी. 

20 इंटरनेशनल मैच खेले

सब्बीनेमी मेघना का ताल्लुक आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले है. उन्होंने 20 नवंबर 2016 को विमेंस T20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. इसके बाद 11 फरवरी 2022 को उन्होंने ODI में डेब्यू किया. मेघना ने भारत के लिए 20 इंटरनेशनल मैच खेले. 

ये भी पढ़ें: WPL से टीम इंडिया तक! कौन हैं जिंतिमणि कलिता, जिन्हें हरमनप्रीत ने पहनाई डेब्यू कैप? 

इस दौरान उन्होंने 17 T20I और 3 ODI में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रिप्रजेंट किया. मेघना ने T20I में एक हाफ सेंचुरी के जरिए 258 रन बनाए. उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन रहा. इसके अलावा, 3 ODI में उनके बल्ले से 114 रन निकले. वनडे में एस मेघना का हाईएस्ट स्कोर 61 रन रहा.  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement