The Lallantop

इस इंसान को टीम इंडिया को छकाने में न जाने क्या रस मिलता है!

लेकिन खिलाड़ी कमाल का है.

Advertisement
post-main-image
भारत के ख़िलाफ स्टीव स्मिथ का टेस्ट औसत करीब 77 का है. ये तस्वीर सिडनी टेस्ट की है, जिसमें स्मिथ ने शतक लगाया. (फोटो- AP)
आख़िरकार स्टीवन पीटर स्मिथ का बल्ला चल गया. भारत के ख़िलाफ टेस्ट सीरीज़ के पहले दो मैच में 1,1 नॉटआउट, 0, 8 के स्कोर किए थे. लेकिन तीसरे मैच की पहली पारी में 131 रन की बेहतरीन पारी खेली. 226 गेंदों में 16 चौके लगाए. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई पारी में आउट होने वाले आख़िरी बल्लेबाज रहे और उनके शतक के दम पर टीम ने बनाए 338 रन. ये बल्लेबाज तो कमाल है. लेकिन एक बात खल जाती है. स्मिथ का बेस्ट हमेशा अपनी टीम इंडिया के अगेंस्ट ही आता है. टीम इंडिया को छकाने में इस बल्लेबाज को अलग ही रस मिलता है. रिकॉर्ड भी यही कहते हैं. सिडनी की पारी के साथ ही भारत के ख़िलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में स्मिथ पहले नंबर पर आ गए हैं. भारत के ख़िलाफ अब उनके नाम 25 टेस्ट पारियों में 8 शतक हैं. भारत के ख़िलाफ स्टीव स्मिथ का टेस्ट औसत करीब 77 का है. हालांकि गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पॉन्टिंग ने भी टीम इंडिया के ख़िलाफ 8-8 टेस्ट शतक लगाए हैं. लेकिन इन सभी ने स्मिथ की तुलना में ज़्यादा पारियां ली हैं. सोबर्स ने 30 पारियों में ये 8 शतक लगाए. वहीं विव ने 41 और पॉन्टिंग ने 51 पारियां लीं. स्टीव स्मिथ का करिअर रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ का ओवरऑल रिकॉर्ड भी कमाल का है. सिडनी टेस्ट से पहले उनके नाम 75 टेस्ट मैच में 61.33 की बेमिसाल औसत से 7237 रन हैं. 26 शतक और 29 अर्धशतक. चलते-चलते आपको सिडनी टेस्ट का अपडेट भी दे देते हैं. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रन पर सिमटी. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए. जवाब में टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए. रोहित शर्मा (26) और शुभमन गिल (50) ने टीम को 70 रन की अच्छी शुरुआत दी. फिर दोनों आउट हो गए. स्टंप्स तक चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रीज़ पर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement