IPL में इस बार खिलाड़ियों को लेकर एक के बाद एक नए नियम लागू किए जा रहे हैं. पहले गर्लफ्रेंड्स के साथ रहने को लेकर गाइडलाइंस दी गई, फिर टीम मालिकों को उनकी लिमिट समझाई गई. अब खिलाड़ियों के चश्मे पहनने को लेकर नियम जारी कर दिया गया है. BCCI की एंटी करप्शन सेक्योरिटी यूनिट ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के स्मार्ट ग्लासेज पहनने पर बैन लगा दिया है. ACSU के मुताबिक, यह ग्लासेज ऑडिया-वीडियो गैजेट हैं. इससे टूर्नामेंट की सेक्योरिटी कॉम्प्रोमाइज हो सकती है.
IPL 2026 में सनग्लासेज बैन! BCCI की एंटी करप्शन यूनिट का फैसला
BCCI की एंटी करप्शन सेक्यूरिटी यूनिट के मुताबिक, कई कंपनियां इन दिनों IPL खिलाड़ियों और फ्रैंचाइजी के जरिए अपने स्मार्ट सनग्लासेज को प्रमोट कर रही हैं. यह ग्लासेज दिखने में तो आम लगते हैं, लेकिन इसमें कई तरह के एडवांस फीचर होते हैं.


ACSU के मुताबिक, कई कंपनियां इन दिनों IPL खिलाड़ियों और फ्रैंचाइजी के जरिए अपने स्मार्ट सनग्लासेज को प्रमोट कर रही हैं. यह ग्लासेज दिखने में तो आम लगते हैं. लेकिन, इसमें कई तरह के एडवांस फीचर होते हैं. ACSU ने बताया कि कई सनग्लासेज वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं, यहां तक WiFi कनेक्शन की मदद से ऑडिया और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. इसी वजह से इन सनग्लासेज को IPL रेगुलेशन के तहत ऑडिया-वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस माना गया है.
स्मार्ट ग्लासेज पर लगेगा बैनइंडिया टुुडे से जुड़े, नितिन श्रीवास्तव की खबर के मुताबिक, प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया में इन ग्लासेज के इस्तेमाल पर बैन होगा. हाइ सेक्योरिटी जोन जैसे ड्रेसिंग रूम, डगआउट और प्लेयर व्यूइंग एरिया में भी खिलाड़ी इन ग्लासेज को नहीं पहन सकते हैं. इन डिवाइस की मदद से रीयल टाइम में जानकारी शेयर की जा सकती है. इसी वजह से अब ग्लासेज को आईवियर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के दायरे में रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें- पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, अब कौन हो सकता है टीम का कप्तान?
नए नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी और स्टाफ जैसे ही मैच वेन्यू में पहुंचेंगे उन्हें अपने फोन, स्मार्ट वॉच के साथ-साथ स्मार्ट ग्लासेज भी SLO (SSecurity Liaison Officer) को देने होंगे. अगर कोई भी इस नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ACSU पूरी कोशिश में है कि टूर्नामेंट में सुरक्षा के लिहाज से कोई भी चूक न हो.
विवादों में घिरा हुआ है IPL 2026आपको बता दें कि इस सीजन IPL विवादों में घिरा रहा है. सबसे पहले रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए. इसके लिए उनपर मैच फीच का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा. वहीं, टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाते देखा गया. उन्हें भी फाइन का सामना करना पड़ा. युजवेंद्र चहल भी फ्लाइट के दौरान ई-सिगरेट जैसे ही कुछ पीते हुए नजर आए. टीम बस और डगआउट में कई ऐसे लोग नजर आए, जिनके पास वहां जाने की अनुमति नहीं थी. इसी वजह से BCCI ने सुरक्षा को देखते हुए गाइडलाइंस जारी की थी.
वीडियो: जोफ्रा आर्चर ने IPL Eliminator में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को फंसाया






















