IPL 2026 के सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). 15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित प्लेयर बन गए हैं. क्रिकेट पंडितों का मानना है कि उन्हें जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कर टीम इंडिया में लाना चाहिए. हालांकि, ऑलरेडी उन्हें इंडिया ए में एंट्री मिल गई है. अब खबर है कि वो एशियन गेम्स में भी मेन इन ब्लू की जर्सी में नज़र आ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के प्रोबैबल्स में, 30 प्लेयर्स की लिस्ट में सूर्या-गिल नहीं!
BCCI ने IOC को एशियन गेम्स में 30 प्रोबैबल खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है. इसमें Vaibhav Sooryavanshi भी शामिल हैं. वहीं, टीम इंडिया के दोनों कप्तान Suryakumar Yadav और Shubman Gill का नाम इस लिस्ट में नहीं है.


BCCI ने इंडियन ओलंपिक असोसिएशन को 30 प्रोबैबल्स की लिस्ट भेजी है. इसमें वैभव सूर्यवंशी का भी नाम है. हालांकि, इस लिस्ट में T20I के वर्तमान कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का नाम नहीं है. साथ ही टीम इंडिया के दो फॉर्मेट ODI और टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) भी इस लिस्ट से मिसिंग हैं.
एशियन गेम्स इस बार जापान के आइची नागोया में होने वाला है. ये 19 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक चलेगा. पिछली बार कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारतीय टीम ने ही जीता था. ऐसे में वो इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट में उतरेंगे. प्रोबेबल्स की लिस्ट में ऋतुराज का भी नाम है.
दरअसल, एशियन गेम्स का शेड्यूल टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के शेड्यूल से टकरा रहा है. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI और 5 T20I मैचों की सीरीज 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच खेलनी है. ऐसे में गिल ODI में टीम इंडिया की अगुवाई करते नज़र आ सकते हैं.
यही कारण है कि गिल का नाम इस लिस्ट में नहीं है. एशियन गेम्स में क्रिकेट की प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच ही खेली जानी है. ऐसे में हो सकता है वेस्टइंडीज सीरीज के कारण दो स्कवॉड बनाना पड़े. यही कारण है कि BCCI ने प्रोबैबल्स की लिस्ट में 30 खिलाड़ियों को रखा है.
वहीं, सबसे हैरान करने वाला डिसीजन टीम इंडिया के मौजूदा T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक्सक्लूजन है. ये 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक को नज़र में रखते हुए लिया गया फैसला भी हो सकता है. साथ ही अगला T20 वर्ल्ड कप भी अब 2028 में है. अब क्योंकि टीम इंडिया के पास यंग क्रिकेटर्स का बड़ा पूल तैयार हो गया है. ऐसे में हो सकता है सूर्या सेलेक्टर्स के भविष्य के प्लान का हिस्सा न हों.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में किन बॉलर्स के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
वैभव को मिला रिवॉर्डवहीं, इस सीजन IPL में सबसे धुआंधार अंदाज में बैटिंग करने वाले यंग्सटर वैभव सूर्यवंशी को उनकी कंसिस्टेंसी का रिवॉर्ड मिला है. उन्होंने पिछले दो सीजन में तेजतर्रार बैटिंग कर खूब प्रभावित किया है. महज 440 बॉल्स में उन्होंने 1000 IPL रन पूरे कर लिए हैं. इस सीजन तो उन्होंने लगभग 240 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. अभी ऑरेंज कैप की रेस में भी वो सबसे आगे हैं.
वहीं, गिल और सूर्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी की रेस रोमांचक हो गई है. वैसे तो पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को लीड करते हुए गोल्ड मेडल जिताया था. लेकिन, हो सकता है कि इस बार श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन टीम इंडिया को लीड करते नज़र आएं. तिलक वर्मा भी मजबूत दावेदार हो सकते हैं.
प्रोबैबल्स की पूरी लिस्टयशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शहबाज अहमद, शिवम दुबे, विपरज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर.
वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?


















