The Lallantop

फ्रेंच ओपन में हूटिंग से गुस्साए जोकोविच!

मैच में दोनों प्लेयर्स के बीच टफ फाइट देखने को मिली. 3 घंटा 45 मिनट तक चले मुकाबले में जोकोविच ने फ्रांस के खिलाड़ी वैलेंटिन को 6-3,6-2, 6-7, 6-3 से हराया.

Advertisement
post-main-image
जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं. (फोटो- Reuters)

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic), सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले मेन्स प्लेयर. इन दिनों फ्रेंच ओपन 2026 (French Open) में खेल रहे हैं. 27 मई को दूसरे राउंड में उनका सामना फ्रांस के प्लेयर वैलेंटिन रॉयर (Valentin Royer) से हुआ. जोकोविच को मैच जीतने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मैच के दौरान वैलेंटिन के फैंस ने जोकोविच के ख‍ि‍लाफ खूब हूटिंग की. जोकोविच उनके व्यवहार से काफी नाराज हुए. उन्होंने क्राउड पर ‘कोई रेस्पेक्ट नहीं’ दिखाने का आरोप लगाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फ्रांस के प्लेयर्स के साथ नहीं खेलूंगा

मैच के बाद जोकोविच ने उम्मीद जताई कि वह टूर्नामेंट में अब किसी फ्रांस के प्लेयर के साथ नहीं खेलेंगे. उन्होंने कहा,

मुझे उम्मीद है कि मैं बाकी टूर्नामेंट में फ्रांस के किसी और प्लेयर के साथ नहीं खेलूंगा.

Advertisement

जोकोविच और क्राउड के बीच उस वक्त टेंशन देखने को मिला, जब सर्बियाई प्लेयर ने पॉइंट्स के दौरान हूटिंग के बाद ताली बजाई. इस दौरान अंपायर ने क्राउड से शांत रहने की अपील की. अंपायर ने कहा,

लेडीज एंड जेंटलमैन, प्लीज दोनों प्लेयर्स के लिए थोड़ा सम्मान दिखाएं.

अंपायर की इस बात पर जोकोविच ने तुरंत रिस्पॉन्ड किया. उन्होंने कहा,

Advertisement

उनमें कोई रेस्पेक्ट नहीं है.

तीसरे राउंड में पहुंचे जोकोविच

फिलिप चैट्रियर कोर्ट पर हुए इस मुकाबले में जोकोविच और वैलेंटिन के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. जोकोविच ने दबदबा कामय रखते हुए पहले दो सेट 6-3, 6-2 से अपने नाम किए. लेकिन, तीसरे सेट में फ्रांस के खिलाड़ी वैलेंटिन ने जोरदार कमबैक किया. तीसरे सेट का फैसला टाईब्रेक से हुआ. वैलेंटिन रॉयर ने तीसरा सेट 7-6 से जीता. लेकिन, चौथे सेट में जोकोविच ने फिर वापस की. उन्होंने चौथा सेट 6-3 से जीता.

ये भी पढ़ें: वैभव की जल्द होगी टीम इंडिया में एंट्री? सूर्या की पोस्ट से मिला इशारा

इस मैच में दोनों प्लेयर्स के बीच टफ फाइट देखने को मिली. 3 घंटा 45 मिनट तक चले मुकाबले में जोकोविच ने फ्रांस के खिलाड़ी वैलेंटिन को 6-3,6-2, 6-7, 6-3 से हराया. इस जीत के बाद, जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के तीसरे राउंड में पहुंच गए. तीसरे राउंड में उनका सामना ब्राजील के जाओओ फोंसेका (Joao Fonseca) से होगा.

25वें ग्रैंड पर जोकोविच की नजर

नोवाक जोकोविच 24 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं. वह मेन्स सिंगल्स कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस प्लेयर हैं. उनकी नजर 25वें ग्रैंड स्लैम पर है. अगर वह यह खिताब जीतते हैं, तो जोकोविच पुरुष और महिला वर्ग में सबसे ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन जाएंगे. फिलहाल, जोकोविच ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला टेनिस प्लेयर मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम जीतने की बराबरी पर हैं.

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Advertisement