The Lallantop

न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी सीरीज, भारतीय टीम 40 दिनों में 12 मैच खेलेगी

साल 2019 के बाद ये पहला मौका होगा जब इंडियन टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी. 2022 के बाद न्यूजीलैंड में भारत की ये पहली व्हाइट बॉल सीरीज भी होने वाली है.

Advertisement
post-main-image
सीरीज में 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत की क्रिकेट टीम अक्टूबर-दिसंबर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी जिसमें 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल होंगे और शुभमन गिल टीम के कप्तान होंगे।
  • न्यूजीलैंड में पिछली बार भारत ने 2019 में टेस्ट मैच खेले थे, जबकि 2022 के बाद यह पहली व्हाइट बॉल सीरीज भी होगी, जो दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाती है।
  • यह दौरा 2027 के ODI विश्व कप की तैयारी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे टीम की विभिन्न फॉर्मेट में प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा।

इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के टूर पर जाने वाली है (India set for tour to New Zealand). ये टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी बाइलेट्रल सीरीज होने वाली है. सीरीज अक्टूबर-दिसंबर 2026 में खेली जाएगी. जिसमें कुल 12 मैच होंगे.

Advertisement

शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडियन टीम इस दौरे पर सभी फॉर्मेट में खेलने वाली है. टीम इंडिया का ये टूर करीब 40 दिनों का होगा. सीरीज में 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ये सीरीज 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से काफी जरूरी होने वाली है.

साल 2019 के बाद ये पहला मौका होगा जब इंडियन टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी. 2022 के बाद न्यूजीलैंड में भारत की ये पहली व्हाइट बॉल सीरीज भी होने वाली है.

Advertisement

ICC ने भी इस सीरीज की पुष्टि की है. एक बयान में ICC ने बताया,

“होस्ट टीम न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 5 T20I, 5 ODI और दो टेस्ट मैच खेलेगी. ये टोटल मैचों के हिसाब से न्यूजीलैंड क्रिकेट की हिस्ट्री का सबसे बड़ा टूर होगा.”

टूर का पूरा शेड्यूल:

T20 सीरीज (अक्टूबर-नवंबर)-
पहला T20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
चौथा T20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
पांचवां T20: 1 नवंबर, हैमिल्टन

Advertisement

वनडे सीरीज (नवंबर)-

पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन
चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज-

पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च

क्यों खास है ये दौरा?

न्यूजीलैंड में पिचें आमतौर पर काफी तेज और स्विंग वाली होती हैं. भारतीय बैटर्स के लिए ये अलग तरह का चैलेंज होगा. दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में होंगी, इसलिए टेस्ट मैच बहुत अहम होंगे.

भारत इस साल कई मैच खेलने वाला है. न्यूजीलैंड टूर से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ डोमेस्टिक सीरीज, फिर आयरलैंड-इंग्लैंड का दौरा भी है. कुल मिलाकर 2026 के अंत तक भारत 17 वनडे मैच खेलेगा.

वीडियो: शुभमन और सुदर्शन के पवेलियन लौटने के बाद GT का क्या होगा?

Advertisement