The Lallantop

पंजाब चुनाव के लिए AAP ने 40 कैंडिडेट घोषित किए, 2 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के दो मौजूदा विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement
post-main-image
पंजाब में AAP के दो विधायकों का इस्तीफा. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के दो मौजूदा विधायकों, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  • आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें दोनों विधायकों की सीटों पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया था, जिससे इस्तीफे की संभावना बढ़ी।
  • दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति पर असर पड़ सकता है और भविष्य में पार्टी को उम्मीदवार चुनने और संगठन को मजबूत करने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते ही उसके दो मौजूदा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. प्रदेश की सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना सीट से एमएलए चेतन सिंह जौरामाजरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. 2027 के चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अलग-अलग लोगों को अपना इस्तीफा भेजा है. पठानमाजरा ने पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को रिजाइन भेजा है और तत्काल पार्टी से अलग होने की जानकारी दी है. वहीं, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह ने आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रमुख अमन अरोड़ को इस्तीफा सौंपा है. दोनों ही विधायकों के इस्तीफे AAP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद तो आए हैं लेकिन इन दोनों विधायकों की विधानसभाओं के लिए इस लिस्ट में कोई ऐलान नहीं किया गया है.

यानी न तो समाना सीट से AAP ने अभी उम्मीदवार उतारा है और न ही सनौर सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः पंजाब में नशे पर मान सरकार का एक्शन, बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 40000 पन्नों की चार्जशीट

क्यों हुए इस्तीफे?

माना जा रहा है कि चेतन सिंह की सीट से पार्टी पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखरा को उतारने की तैयारी कर रही है. उन्हें सितंबर 2026 में समाना का विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया था. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी के इस कदम ने ही शायद चेतन सिंह को नाराज किया है. जिसके बाद वो पार्टी छोड़कर चले गए.

पठानमाजरा की बात करें तो वो पहले ही अपनी सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने लगातार पार्टी लीडरशिप से टकराव वाला रवैया अपनाया. उनका इस्तीफा इन तनावों और उनके खिलाफ चल रहे कानूनी केस के बीच आया है.

Advertisement

वीडियो: यूपी बुलेटिन: बृजभूषण सिंह को पहली बार प्रदेश कार्यसमिति में जगह, BJP क्या सोच रही?

Advertisement