The Lallantop

रामलीला मैदान पहुंचे राहुल गांधी, 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में INDIA ब्लॉक की हुंकार

रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं के शामिल हो रहे हैं. रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के SIR में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
INDIA ब्लॉक की महारैली में मौजूद राहुल गांधी और अखिलेश यादव. (Courtesy- Congress)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेता दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का आयोजन कर रहे हैं।
  • रैली का आयोजन वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और चुनाव में कथित धांधली तथा गड़बड़ियों के आरोपों के कारण विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा किया गया है।
  • रैली में भारी भीड़ के कारण दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर और अन्य क्षेत्रो में भीषण ट्रैफिक जाम लगा जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ पुलिस जांच के कारण प्रभावित हुईं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हजारों समर्थकों के साथ पहुंच चुके हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली हो रही है. लोग तिरंगा लहरा रहे हैं और नारे लगा रहे हैं. 'इंडिया' गठबंधन के नेता भी पहुंच चुके हैं. रैली में भारी भीड़ उमड़ी है. सुबह से ही यहां लोगों के आने का सिलसिला जारी है. दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर भारी जाम लगा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल ही रैली की ओर चल पड़े.

Advertisement
रैली में पहुंचीं ममता बनर्जी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव में कथित धांधली और गड़बड़ियों को लेकर इंडिया ब्लॉक ने राजधानी में हुंकार भरी है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रैली में शामिल है. ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी रैली में हिस्सा ले रहे हैं.

Advertisement
rahul gandhi
गाड़ी में रैली को लीड करते राहुल गांधी (COURTSEY- ITG)

(यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में जुटने लगे लोग, 250 CCTV, 10000 जवान तैनात, जवाब में BJP निकाल रही पदयात्रा)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है. पंजाब और हरियाणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही गाड़ियों के 'इंडिया' गठबंधन की रैली की ओर बढ़ने के कारण सोनीपत-दिल्ली कुंडली बॉर्डर के पास भारी ट्रैफिक जाम लग गया. KGP-KMP जीरो पॉइंट के पास कारों, बसों और ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं, जहां पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ रही थी.

वीडियो: अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ से माफी क्यों मांगी?

Advertisement

Advertisement