The Lallantop

भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मुकाबले पर सबकी नजर, PCB के यू-टर्न पर क्या बोला BCCI?

पाकिस्तान ने देर रात यह साफ कर दिया कि 15 फरवरी को उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने इसका श्रेय ICC को दिया.

Advertisement
post-main-image
राजीव शुक्ला BCCI के वाइस प्रेसिडेंट हैं. (Photo-PTI)

पाकिस्तानी सरकार ने फैसला सुना दिया है कि वह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलेगा. बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा है. अब इसे लेकर BCCI का रिएक्शन भी सामने आ गया है. बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने इसे एक सही फैसला बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
राजीव शुक्ला ने ICC को दिया श्रेय

पाकिस्तान ने देर रात यह साफ कर दिया कि 15 फरवरी को उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. राजीव शुक्ला ने इसका श्रेय ICC को दिया. उन्होंने कहा,

मैं BCCI की ओर से आईसीसी अध्यक्ष (जय शाह) और उसके पदाधिकारियों को एक बहुत अच्छा समाधान निकालने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा के बाद और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

Advertisement

राजीव शुक्ला ने कहा कि यह फैसला बताता है कि क्रिकेट सबके लिए जरूरी है. शुक्ला ने कहा, 

क्रिकेट के लिए यह फैसला बेहद अहम है. क्रिकेट जारी रहना चाहिए और अब विश्व कप बड़ी सफलता हासिल करेगा. ICC के लिहाज से यह एक बड़ी उपलब्धि है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी ICC की सराहना की है, जिससे पता चलता है कि उसने सभी पक्षों की बात सुनी और सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. आखिरकार क्रिकेट ही सबके लिए सबसे जरूरी है, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सबके लिए जरूरी है.

8 फरवरी को लाहौर में ICC, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैटक हुई. इस बैठक के बाद बांग्लादेश की ओर से आधिकारिक बयान किया गया.  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने इस बयान में पाकिस्तान से बायकॉट वापस लेने की अपील की  थी. इसके बाद यह तय हो गया था कि पाकिस्तान बहिष्कार वापस ले लेगा.

Advertisement
श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने की थी बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी फोन पर बात की. उन्होंने भी पाकिस्तान से मैच खेलने की अनुमति देने की अपील की थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने ICC के साथ अपनी बातचीत के बारे में शरीफ को जानकारी दी इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी करके अपनी टीम को यह मैच खेलने की अनुमति दे दी थी.

यह भी पढ़ें- टीम के वाइस कैप्टन को ग्रेड सी में जगह? अक्षर पटेल के समर्थन में उठी आवाज 

ICC ने इस बैठक में कुछ और अहम फैसले भी लिए.  उन्होंने टूर्नामेंट से पीछे हटने के लिए  बांग्लादेश पर कोई जुर्माना न लगाने का फैसला किया. वहीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि ICC ने बांग्लादेश को ICC टूर्नामेंट की मेजबानी देने का फैसला किया.  इसके अलावा भी कई शर्तें रखी गई थीं. 

नकवी चाहते थे कि भारत पाकिस्तान के  बीच बाइलेट्रल सीरीज खेली जाए. साथ ही पाकिस्तान बांग्लादेश और भारत की ट्राईसीरीज का आयोजन भी हो. ICC ने जवाब देते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान बाइलेट्रल सीरीज के दायरे में नहीं है. वहीं ट्राईसीरीज की मांग को खारिज कर दिया. भारत ने एक साल से अधिक समय से कोई ट्राईसीरीज नहीं खेली है.  इसके बाद नकवी ने अपने देश के प्रधानमंत्री से बात की और फिर यह ऐलान हुआ कि भारत के खिलाफ मैच खेलेगा. 
 

वीडियो: T20 विश्वकप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा, PCB और ICC के बीच क्या बात हुई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement