The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Axar Patel not even in grade b Ex-India batter blasts new BCCI contract list

टीम के वाइस कैप्टन को ग्रेड सी में जगह? अक्षर पटेल के समर्थन में उठी आवाज

. पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल के लिए आवाज उठाई है. उन्होंने सवाल किया है कि ग्रेड ए में आने के लिए अक्षर को और क्या करना होगा.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 01:41 PM IST)
 axar patel, team india, bcci central contract
अक्षर पटेल टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के वाइस कैप्टन. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

BCCI ने 2025-2026 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पिछली बार शामिल खिलाड़ी जैसे मोहम्मद शमी, ईशान किशन, सरफराज खान, मुकेश कुमार और रजत पाटीदार का नाम नहीं है. वहीं भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को ग्रेड C में रखा गया है, जिससे पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने असंतोष जताया है और सवाल किया है कि ग्रेड A में आने के लिए अक्षर को और क्या करना होगा.

अक्षर पटेल के लिए आकाश ने उठाई आवाज

आकाश चोपड़ा ने अपने चैनल पर इस पूरी लिस्ट को लेकर एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा,

ग्रेड ए में सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा. अगर गिल और जडेजा जैसे दो फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी ग्रेड ए में हैं, तो हार्दिक पांड्या या केएल राहुल ने क्या गलती की? कुलदीप यादव तीनों फॉर्मेट खेलते हैं.

अक्षर की बात करते हुए उन्होंने कहा,

अक्षर पटेल भारत के टी20 उप-कप्तान हैं, वनडे खेलते हैं, टेस्ट के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं. फिर भी उन्हें ग्रेड सी में रखा गया है. सच कहूं तो, यह अनफेयर लगता है. अक्षर पटेल ग्रेड ए में रहने के बिलकुल हकदार थे. भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी ग्रेड सी में हैं. मोहम्मद सिराज तीनों फॉर्मेट खेलने के बावजूद ग्रेड बी में हैं.

शानदार फॉर्म में हैं अक्षर पटेल

अक्षर ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की हालिया सफलता में अहम भूमिका निभाई है. 50 ओवर के फॉर्मेट में इस ऑलराउंडर ने 11 मैचों में 290 रन बनाए और 11 विकेट लिए, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में उन्होंने टीम के अहम खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका साबित की.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का यू-टर्न: भारत से मैच खेलने के पीछे की इनसाइड स्टोरी और ICC के करोड़ों का खेल

पावरप्ले ओवरों में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट लेने वाले अक्षर ने 2025 में 19 मैचों में 17 विकेट लिए, जिनका औसत 19 से थोड़ा अधिक और इकॉनमी रेट 6.93 रहा. इस साल खेले गए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम छह विकेट हैं और टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत में उन्होंने अपने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए.

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

Advertisement

Advertisement

()