पोलैंड की स्टार टेनिस प्लेयर इगा स्वांतेक ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कमाल कर दिया. कनैडियन ओपन टूर्नामेंंट के विमेंस सिंगल्स के फाइनल में 7वीं वरीयता प्राप्त इगा ने सेकेंड सीडेड एलिना रिबाकिना को हराकर खिताब जीत लिया. उन्होंने ये मुकाबला 6-2, 6-3 से अपने नाम किया. ये स्वांतेक का 26वां WTA खिताब है. वहीं, इस साल का उनका पहला खिताब.
स्वांतेक और शेल्टन ने जीते खिताब, कनैडियन ओपन के फाइनल में क्या हुआ?
National Bank Open Tennis Tournament : मेंस सिंगल्स के फाइनल में Ben Shelton ने Brendon Nakashima को हराया. वहीं, विमेंस सिंगल्स में 7वीं वरीय Iga Swiatek ने सेकेंड सीड Elena Rybakina को हराकर बाजी मार ली.

पोलैंड की स्वांतेक ने मुकाबले की शुरुआत में ही रिबाकिना की सर्विस ब्रेक कर दी. उन्होंने महज 29 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया. दूसरे सेट में 2-2 के स्कोर पर उन्होंने एक और ब्रेक हासिल किया. स्वांतेक ने ये खिताब 75 मिनट तक चले मुकाबले के बाद 6-2, 6-3 से अपने नाम किया. जीत के बाद स्वांतेक ने कहा,
मैं पूरी तरह लय में थी. मैं मुकाबले को ताकत से जीतना चाहती थी.
टूर में सबसे ज्यादा ऐस लगाने वाली रिबाकिना अपनी तेज सर्विस के बावजूद लय हासिल करने के लिए स्ट्रगल करती रहीं. स्वांतेक ने लगातार अटैक, कम अनफोर्स्ड एरर्स और कोर्ट पर शानदार मूवमेंट से उन्हें दबाव में रखा.
ये भी पढ़ें : कंगारू जिस पिच पर टिक नहीं पाए, तंजीद हसन ने सेंचुरी ठोक दी!
शेल्टन ने जीता ऑल अमेरिकन फाइनलवहीं, इसके बाद कनैडियन ओपन टूर्नामेंंट के मेंस सिंगल्स के फाइनल में बेन शेल्टन ने बाजी मार ली. बेन ने ऑल अमेरिकन फाइनल में ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 7-6 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया.5वीं वरीयता प्राप्त शेल्टन के नाम अब एटीपी टूर में सात खिताब हैं. उन्होंने इस साल डलास, म्यूनिख और स्टुटगार्ट में भी खिताब जीते हैं.साथ ही उन्होंने पिछले साल टोरंटो में इस कनेडियन टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था.
शेल्टन ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया. 2019 में राफेल नडाल के बाद कनाडा में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने. इसी के साथ अब 23 वर्षीय इस खिलाड़ी के वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है. शेल्टन ने पूरे मुकाबले में 142 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस की. 1 घंटे 27 मिनट तक चले मुकाबले में उन्होंने नकाशिमा को एक भी ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं करने दिया.
वीडियो: रेप के आरोप में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार












