The Lallantop

हसन महमूद ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं पर ढाया कहर

Aus vs Ban Darwin Test : बांग्लादेश के पेसर Hasan Mahmud ने इतिहास रच दिया. वो बतौर पेसर ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए.

Advertisement
post-main-image
हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के ख‍ि‍लाफ 6 विकेट झटके. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लेकर अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर बनाई।
  • यह प्रदर्शन उस पिच और परिस्थितियों में आया जहां ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी कर रहा था, और बांग्लादेशी टीम 23 वर्षों बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे पर है।
  • हसन महमूद के छह विकेट लेने से ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 198 रन पर आउट हो गई, जो बांग्लादेश के खिलाफ उनका सबसे कम टेस्ट स्कोर है और इससे मैच का परिणाम प्रभावित होने की संभावना है।

बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरा पर है. डार्विन में दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चल रहा है. मैच के पहले दिन टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियन टीम ने पहले बैटिंग का फैसला किया. लेकिन, बांग्लादेशी पेसर हसन महमूद ने मेजबान टीम को चारों खाने चित कर दिया. पहली इनिंग्स में ऑस्ट्रेलियन टीम महज 198 रन पर सिमट गई. इस दौरान हसन महमूद बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फाइफर लेने वाले पहले पेसर बन गए.

Advertisement

मरारा क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे मुकाबले में महमूद ने बतौर पेसर ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बतौर पेसर बेस्ट फिगर्स गिलेस्पी के ही नाम था. गिलेस्पी ने 2003 में बांग्लादेश के ख‍िलाफ 38 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. वहीं, बांग्लादेश के लिए यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के पेसर मुस्तफ़िज़ुर रहमान के नाम था. उन्होंने 2017 में चट्टोग्राम में 84 रन देकर चार विकेट लिए थे.

5 विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर

महमूद ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट इतिहास में पांच विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर हैं. सबसे अच्छे बॉलिंग फ़िगर्स का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट मैकगिल के नाम है. उन्होंने 2006 में फतुल्लाह में 108 रन देकर आठ विकेट लिए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने बांग्लादेश के खि‍लाफ एक बार 7 और दो बार 6 विकेट लिए हैं. ये सभी रिकॉर्ड 2017 में ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे पर बने थे.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियन धरती पर महमूद का पहला टेस्ट विकेट जेक वेदराल्ड का था. उन्होंने हसन को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों फंसाया. नई गेंद से अपने 7वें ओवर में उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट किया. अपने तीसरे स्पेल में, महमूद ने कप्तान पैट कमिंस को शॉर्ट-ऑफ़-लेंथ गेंद डाली. कमिंस ने स्लैश करने की कोशिश की और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. अपने अगले ओवर में, उन्होंने मिचेल स्टार्क को भी कॉट बिहाइंड कराया.

ये भी पढ़ें : मॉर्गन बनेंगे CSK के हेड कोच? चेन्नई के पूर्व क्रिकेटर ने दिया हिंट

टेस्ट करियर का बेस्ट स्पैल डाला

महमूद ने तीसरे सेशन की शुरुआत में ही अपने पांच विकेट पूरे कर लिए. स्टीव स्मिथ ने उनके ख‍िलाफ अपर कट खेलने की कोशिश की. लेकिन, बॉल हवा में खड़ी हो गई और लिटन दास ने आसानी से उनका भी कैच पकड़ लिया. स्मिथ 109 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुए. महमूद ने 15वें टेस्ट मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा तीसरी बार किया. ऑस्ट्रेलिया में उन्हें ये रिकॉर्ड बनाने में 16 ओवर लगे.

Advertisement

26 साल के महमूद ने इसके बाद लियोन का भी विकेट लिया. उन्होंने कुल 55 रन देकर छह विकेट चटकाए. ये उनके टेस्ट करियर का सबसे अच्छा बॉलिंग फि‍गर है. उनके इस शानदार स्पैल के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 198 रन पर ऑल आउट हो गई. ये बांग्लादेश के ख‍िलाफ कंगारुओं का सबसे कम टेस्ट स्कोर है. चोटिल नाहिद राणा की गैरमौजूदगी में, तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने भी दो-दो विकेट लिए. उन्होंने मेज़बान टीम को पहले सेशन में लगे शुरुआती झटकों से उबरने ही नहीं दिया.

वीडियो: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में क्या फैसला लिया गया?

Advertisement