The Lallantop

खेल मंत्रालय ने भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया, वजह क्या बताई?

ITTF की मौजूदा अध्यक्ष मेघना अहलावत हैं. उन्होंने साल 2022 में यह पद संभाला था. वह महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष हैं और हरियाणा के विधायक दुष्यंत चौटाला की पत्नी भी हैं.

Advertisement
post-main-image
टेबल टेनिस फेडरेशन काफी समय से विवादों में है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 12 अगस्त को प्रशासनिक खामियों के कारण भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) की मान्यता सस्पेंड कर दी है और आईओए से एडहॉक समिति बनाने को कहा है।
  • TTFI में वित्तीय अनियमितता, विवाद और खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा में असफलता के कारण मंत्रालय ने जनवरी में कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
  • मान्यता निलंबन के बाद आईओए एडहॉक समिति के माध्यम से TTFI के प्रशासनिक कार्यों को संभालेगा और तब तक यह व्यवस्था बनी रहेगी जब तक बैन हटता नहीं।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 12 अगस्त को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ यानी TTFI की मान्यता सस्पेंड कर दी. उन्होंने अब भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से फेडरेशन का काम देखने के लिए ‘एडहॉक’ समिति बनाने को कहा. खेल मंत्रालय ने यह कदम TTFI में प्रशासन से जुड़ी खामियों का हवाला देते हुए उठाया. मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में खामियों को लेकर फेडरेशन को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था. इस नोटिस का उन्हें ‘संतोषजनक जवाब नहीं मिला’ और इसी वजह से उन्होंने अब TTFI की मान्यता निलंबति करने का फैसला किया है. 

Advertisement

मंत्रालय के आदेश में कहा गया,

TTFI से मिले सुझावों के बाद इंटरनल कामों के लिए आईओए उचित कदम उठाएगा. इसमें एडहॉक समिति का गठन भी शामिल है. ऐसा तब तक रहेगा जब तक टीटीएफआई पर से बैन हटता नहीं है.

Advertisement

TTFI की मौजूदा अध्यक्ष मेघना अहलावत हैं. उन्होंने साल 2022 में यह पद संभाला था. वह महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष हैं और हरियाणा के विधायक दुष्यंत चौटाला की पत्नी भी हैं. दुष्यंत चौटाला, TTFI के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं. यह फेडरेशन काफी समय से विवादों में है. साल की शुरुआत में फाइनेंशियन इर्रेगुरिलटी का आरोप लगाते हुए अपने महासचिव और पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता को सस्पेंड कर दिया था. मेहता ने इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी. कोर्ट ने फैसला उनके पक्ष में दिया. 

कई विवादों में फंसे रहे

कुछ महीने बाद यह संस्था उस समय फिर सुर्खियों में आई जब स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियन गेम्स सलेक्शन को सवाल किए. मनिका का कहना था कि उनके साथ गलत हुआ है और फेडरेशन उन्हें सफाई दे. पिछले साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने में भी देरी हुई थी. इसके बाद ही खेल मंत्रालय ने TTFI से जुड़ी सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसे ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया. मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार जवाब संतोषजनक नहीं था.

यह भी पढ़ें- सुदर्शन-बुमराह तो बाहर हैं ही, श्रीलंका के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर का खेलना भी मुश्किल, वजह ये है

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि टीटीएफआई खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी में फेल रहा. टीटीएफआई ने मंत्रालय की ओर से जारी ऑर्डर और गाइडलाइंस की बार-बार अनदेखी की. फेडरेशन को इस साल अपने चुनाव कराने हैं लेकिन प्रक्रिया कब शुरू होगी इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है.

वीडियो: हरभजन सिंह और पंजाब पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, बीच में किसने संभाला मामला?

Advertisement