The Lallantop

श्रीसंत को क्यों अपना रूममेट बनाना चाहते हैं हरभजन?

Sreesanth ने हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में Harbhajan Singh को रिंग में उतरने के लिए चैलेंज किया था. वहीं, अब एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में Harbhajan Singh ने श्रीसंत को अपना रूममेट बनाने की बात कही है.

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दी लल्लनटॉप के गेस्ट इन द न्यूजरूम में खुला चैलेंज दे दिया था. (फोटो-PTI/Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरभजन सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह अगर मौका मिले तो एस श्रीसंत को अपना रूममेट बनाना चाहेंगे ताकि दोनों के बीच संबंध सुधर सकें।
  • एस श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्ते IPL 2008 में हुए थप्पड़ कांड के बाद बिगड़ गए थे और पिछले साल हरभजन द्वारा किए गए एक ऐड ने इस कड़वाहट को फिर से बढ़ा दिया था।
  • अब हरभजन द्वारा किए गए इस सुलह के प्रस्ताव के बाद यह देखना होगा कि श्रीसंत इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और भविष्य में दोनों के रिश्ते में क्या बदलाव आता है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. हाल ही में दी लल्लनटॉप के गेस्ट इन द न्यूजरूम में श्रीसंत ने हरभजन को खुली चुनौती दे दी थी. उन्होंने हरभजन को रिंग में उतरने का चैलेंज दिया था. हालांकि, इस बीच अब हरभजन का एक इंटरव्यू सबका ध्यान खींच रहा है. हरभजन ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में श्रीसंत को अपना रूममेट बनाने की बात कही है.

Advertisement
हरभजन सुधारना चाहते हैं रिश्ता?

दरअसल, हरभजन और श्रीसंत के रिश्ते IPL 2008 में हुए थप्पड़ कांड के बाद बिगड़ गए थे. दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की. हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों ने अपने रिश्ते सुधार लिए थे. लेकिन, इसी बीच पिछले साल हरभजन ने एक ऐड शूट कर लिया. इस ऐड में सीधे तौर पर श्रीसंत को टारगेट किया गया था. इसने थप्पड़ कांड की कड़वी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया. नतीजा, दोनों के रिश्ते फिर खराब हो गए.

लेकिन, अब एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में हरभजन ने फिर से रिश्ते सुधारने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो श्रीसंत को अपना रूममेट बनाना चाहेंगे. ताकि दोनों के बीच इस खटास को दूर करने का मौका मिले. एक न्यूज एजेेंसी को दिए एक इंटरव्यू में हरभजन ने कहा,

Advertisement

अगर हम दोनों एक ही कमरे में हों, तो कई चीजें सुलझ जाएंगी. मैं इसे इसी नजरिए से देखता हूं. आप उन्हें मेरा रूममेट चुन सकते हैं. मुझे कोई दिक्कत नहीं है.

ये भी पढ़ें : हसन महमूद ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं पर ढाया कहर

श्रीसंत ने रिंग में उतरने का दिया था चैलेंज

हालांकि, हाल ही में दी लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में श्रीसंत को जब उनकी और हरभजन की बॉक्सिंग गियर पहने हुए एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई थी. उन्होंने हरभजन को सीधे चुनौती दे दी थी. श्रीसंत ने कहा था कि वह बॉक्सिंग रिंग में मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं. श्रीसंत ने कहा था,

Advertisement

अगर आपमें हिम्मत है तो मेरे साथ रिंग में आ जाइए! क्या आप साइन करके आ सकते हैं? मैं आपसे पूछ रहा हूं. क्या आपमें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? यही ग्लव्स पहनकर... देखते हैं. यह एक ओपन चैलेंज है.

उन्होंने आगे कहा था,

मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग में हूं. मैं कॉनर मैकग्रेगर के वीडियो के मुख्य स्पॉन्सर्स में से एक हूं. मेरे एक अच्छे दोस्त ने इसे स्पॉन्सर किया था. इसलिए प्रमोशन भी हो गया है. मैं आपको चैलेंज दे रहा हूं, भज्जी पा. रिंग में आइए!!!

श्रीसंत इस इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह पर काफी गुस्से में थे. उनके मुताबिक, हरभजन को वो ऐड नहीं करना चाहिए था. श्रीसंत ने तब ये भी साफ किया था कि वो हरभजन से अब रिश्ते नहीं सुधारना चाहते हैं. उन्होंने ये तक कह दिया था कि हरभजन नाटक करते हैं. हालांकि, अब हरभजन के इस इंटरव्यू के बाद ये देखने लायक होगा कि श्रीसंत इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement