इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक अब IPL खेलना चाहते हैं. इस लीग को लेकर उन्होंने यू-टर्न लिया है. जो ब्रूक केवल इंग्लैंड और इंटरनेशनल क्रिकेट को ही सबकुछ मानते थे उन्हें अब IPL एक अहम टूर्नामेंट लगने लगा है. उन्हें अब लगने लगा है कि इस लीग में खेलकर खिलाड़ी बेहतर होते हैं. ब्रूक फिर से इस लीग में खेलना चाहते हैं. हालांकि यह सब 2028 से पहले नहीं हो सकता. उन्हें BCCI ने दो साल के लिए बैन किया है. यह IPL बैन 2028 में जाकर खत्म होगा.
IPL के आगे झुक ही गए हैरी ब्रूक, छोड़ने के एक साल बाद खेलने की इच्छा जताई
ब्रूक को BCCI की गाइडलाइंस तोड़ने के कारण बैन किया गया था. साल 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने भारी फीस में खरीदा था. हालांकि सिलेक्शन के बाद उन्होंने उस सीजन में खेलने से इनकार कर दिया था.

ब्रूक को BCCI की गाइडलाइंस तोड़ने के कारण बैन किया गया था. साल 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने भारी फीस में खरीदा था. हालांकि सिलेक्शन के बाद उन्होंने उस सीजन में खेलने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि इंग्लैंड उनकी प्राथमिकता है. वह इंग्लैंड की ही द हंड्रेड सीरीज को छोड़कर कोई टी20 लीग नहीं खेलना चाहते थे. लेकिन महज एक साल में ही ब्रूक के सुर बदल गए हैं.
ब्रूक ने क्रिकइंफो से कहा कि वह नहीं जानते कि भविष्य में क्या होगा. जितना हो सके, उतना क्रिकेट इंग्लैंड के लिए खेलना चाहते हैं. वह अब भी उनकी प्राथमिकता है. लेकिन उन्होंने माना की IPL वर्ल्ड क्लास लीग है. ब्रूक ने कहा,
सनराइजर्स फ्रैंचाइजी का ही हिस्सा हैं द ब्रूकIPL बहुत खास कॉम्पिटिशन है. यह एक खास अनुभव है. आप जब वहां खेलने जाते हैं तो एक बेहतर खिलाड़ी बनकर लौटते हैं. इस लीग में खेलना बहुत अच्छा है. और यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं भविष्य में जरूर सोचूंगा.
ब्रूक द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के लिए खेल रहे हैं. इस टीम का मालिकाना हक भी द सन ग्रुप के पास ही है. वही द सन ग्रुप जिसकी IPL फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रूक को 2025 में खरीदा था. और ब्रूक ने आने से इनकार कर दिया था. द सन ग्रुप ने हाल ही में इस फ्रैंचाइजी के 100 प्रतिशत शेयर खरीदे हैं. ब्रूक को लगता है कि नए मालिक के आने के बाद से ग्राउंड पर उन्हें ऑरेंज आर्मी जैसा महसूस हो रहा है. वह कोशिश कर रहे हैं कि टीम और मैनेजमेंट के साथ बॉन्ड बनाए. ब्रूक का लक्ष्य यही है कि वह अपनी इस टीम के लिए मैच जीत सकें और उसे चैंपियन बनाए.
यह भी पढ़ें- श्रीसंत को क्यों अपना रूममेट बनाना चाहते हैं हरभजन?
ब्रूक का आने वाला शेड्यूल भी काफी व्यस्त है. अगर उनकी टीम सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें इंग्लैंड टीम से जुड़ने के लिए बहुत कम समय मिलेगा. फाइनल के महज 48 घंटे बाद ही इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच शुरू हो जाएगा.
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?










