उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक लड़के ने अपनी ही किडनैपिंग का नाटक रचा. आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से AI जेनरेटेड तस्वीरें बनाईं और अपने पिता को भेजकर 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी. मामले को किडनैपिंग का केस मानते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया. बाद में उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया.
खुद की किडनैपिंग का नाटक रचा, फिर पापा को AI से बनी फोटो भेजकर मांगे एक लाख रुपये
Gorakhpur में एक किशोर ने AI का इस्तेमाल कर खुद की किडनैपिंग का नाटक रचा और पिता से फिरौती मांगी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे सुरक्षित बरामद किया और परिवार को सौंप दिया. लड़के ने बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया.

इंडिया टुडे से जुड़े रवि गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के सिकरीगंज पुलिस स्टेशन इलाके का है. यहां एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा घर से निकला है और वापस नहीं लौटा. लगभग उसी समय लड़के के मोबाइल फोन से उसके पिता के फोन पर कई तस्वीरें भेजी गईं. साथ में 1 लाख रुपये की मांग की गई. मामले को संदिग्ध अपहरण मानते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और CCTV फुटेज की मदद से पुलिस टीमों ने लड़के का पता लगाया और दो घंटे के भीतर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया. पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि लड़के को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. उसने ऑनलाइन गेम्स में पैसे खर्च करने के लिए खुद ही किडनैपिंग की कहानी बनाई थी.
ये भी पढ़ें: स्कूल से बचने के लिए बच्चे ने की गजब नौटंकी, पुलिस भी आधी रात तक दौड़ती रही
AI का किया इस्तेमालप्लान को असली दिखाने के लिए लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता को AI से बनी तस्वीरें भेजीं. पुलिस ने कहा कि इसमें कोई असली किडनैपर शामिल नहीं था और फिरौती की मांग लड़के ने खुद ही की थी. जांच में पता चला कि AI जेनरेटेड ये तस्वीरें कथित तौर पर दिल्ली में रहने वाली लड़के की गर्लफ्रेंड की मदद से बनाई गई थीं.
गोरखपुर के खजनी इलाके की सर्कल ऑफिसर दीपांशी राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और टेक्निकल सर्विलांस व CCTV फुटेज की मदद से दो घंटे के भीतर ही लड़के का पता लगा लिया.
वीडियो: किडनैपिंग की, पुलिस पर कुत्ता छोड़ दिया, बर्खास्त IAS Puja Khedkar के माता-पिता पर अपहरण का आरोप












