Yash की Toxic शुरुआत से ही अपने बोल्ड सीन्स की वजह से विवादों में रही है. उनके लिए मेकर्स पर FIR तक हुए. कन्नड़ा एक्ट्रेस Rishika Singh तो इस बात पर इतना नाराज़ हो गईं कि उन्होंने यश को धमकी देते हुए बंदर तक कह डाला. उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में यश ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया, तो उन्हें कर्नाटक से बाहर कर दिया जाएगा.
'टॉक्सिक' के बोल्ड सीन्स पर भड़की एक्ट्रेस की यश को धमकी, "कर्नाटक से बाहर करवा देंगे..." -
ऋषिका सिंह ने यश को 'बंदर' तक कह दिया. साथ ही उनके न्यूड सीन पर भी सवाल उठाए हैं.

ऋषिका ने कन्नड़ा फिल्म 'कांतिरवा' और 'कल्ला मल्ला सुल्ला' जैसी फिल्मों में काम किया है. साथ ही वो 'बिग बॉस कन्नड़ा' के पहले सीजन की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने 'टॉक्सिक' के मेकर्स को खूब फटकारा. उनका आरोप है कि फिल्म में सभी फ़ीमेल एक्ट्रेस को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है. यश को पॉइंट आउट करते हुए वो कहती हैं,
"मैं चाहती हूं कि कन्नड़ा सिनेमा आगे बढ़े और दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचे. मुझे खुशी है कि टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म कन्नड़ा में बनी है और इसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी काम कर रहीं. लेकिन ट्रेलर में महिलाओं को जिस तरह दिखाया गया है, वो मुझे पसंद नहीं आया.”
ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी था, जहां यश, रुक्मिणी वसंत के सामने नंग-धड़ंग खड़े थे. उस सीक्वेंस पर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए ऋषिका ने यश को बंदर कह दिया. वो यश से पूछती हैं,
"तुमने इस तरह अपनी पैंट नीचे क्यों की? यू एबसॉल्यूट मंकी! तुम्हारी पत्नी घर पर तुम्हारा इंतज़ार कर रही है. फिर एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करने की क्या जरूरत है?”
ऋषिका ने कहा कि यश जैसे इंसान को, जो खुद एक पिता और पति हैं, उन्हें इस तरह के इंटीमेंट सीन्स से बचना चाहिए. यही नहीं, उन्होंने ट्रेलर के उस डायलॉग पर भी सवाल उठाए, जहां यश का कैरेक्टर कियारा आडवाणी से उनका 'रेट' पूछता है. ऋषिका कहती हैं,
"टॉक्सिक में पांच फ़ीमेल एक्टर्स हैं. क्या किसी एक को भी सुंदर और कॉम्प्लिमेंट्री तरीके से दिखाया गया? आखिर कियारा आडवाणी को बॉलीवुड से लाकर स्क्रीन पर इस तरह से पेश क्यों किया गया? अगर फिल्म में महिलाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो हम आपको कर्नाटक से बाहर करवा देंगे."
ऋषिका ने कहा कि 'टॉक्सिक' एक मेल ईगो से भरी हुई फिल्म है. इसलिए ये फ़ीमेल कैरेक्टर्स को सेम प्रेजेंस नहीं देना चाहती. वीडियो में उन्होंने फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास पर भी आरोप लगाए. ऋषिका ने कहा कि गीतू को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है. उनके ऐसा कहने की एक वजह ये है कि गीतू ने अपनी पढ़ाई कनाडा और मलेशिया में रहकर की थी. उन्होंने यश को तो बिल्कुल नहीं बख्शा. ऋषिका ने कहा कि यश कर्नाटक से हैं. ऐसे में उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि फिल्म में महिलाओं को किस तरह से दिखाया जा रहा है. ऋषिका के इस बयान को इंटरनेट पर लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं. पर कई ये भी कह रहे कि उन्होंने केवल चर्चा में आने के लिए इस तरह की बातें कही हैं. बाकी जहां तक 'टॉक्सिक' की बात है, ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: नहीं बिक रहे यश की 'TOXIC' के OTT और सैटेलाइट राइट्स












