बने स्टोक्स. क्रिकेटिंग वर्ल्ड का वन ऑफ द बेस्ट ऑलराउंडर. गजब का इंसान. जो कई बार मैदान के बाहर अपने एटीट्यूड को लेकर विवादों में भी रहा. आखिरी सीरीज में भी स्टोक्स के साथ एक विवाद नत्थी होकर गया. बीच मैच रिटायरमेंट लिया. उसके बाद भी विवाद हैं कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहे. स्टोक्स (Ben Stokes) के रिटायरमेंट के वीडियो को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. ICC ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को जांच के लिए तलब किया है. इस बीच स्टोक्स ने X पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर एक और हलचल मचा दी है.
स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद भी विवाद! अब ICC ने ECB को तलब कर दिया
जब Ben Stokes के रिटायर होने की खबर सामने आई, वो मैच में बॉलिंग कर रहे थे. ठीक अगली गेंद पर उन्होंने जैक फोल्क्स का विकेट भी लिया. बाद में उन्होंने बताया था कि रिटायरमेंट की घोषणा का समय उनके मैनेजमेंट और ECB ने मिलकर तय किया था. लेकिन बीच मैच वीडियो जारी करना ECB पर भारी पड़ता दिख रहा है.


बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी. मैच के चौथे दिन सुबह, उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने टीममेट्स को बताया कि ये उनका आखिरी मैच होगा. ये एक इमोशनल पल था. ECB ने इस वीडियो को ऑडियो के साथ मैच के दौरान ही, टी ब्रेक से ठीक पहले सोशल मीडिया और ब्रॉडकास्टरों को जारी कर दिया.
जब स्टोक्स के रिटायर होने की खबर सामने आई, वो मैच में बॉलिंग कर रहे थे. ठीक अगली गेंद पर उन्होंने जैक फोल्क्स का विकेट भी लिया. उनका इंटरनेशनल करियर टेस्ट मैच के पांचवें दिन खत्म हुआ. बाद में स्टोक्स ने बताया था कि रिटायरमेंट की घोषणा का समय उनके मैनेजमेंट और ECB ने मिलकर तय किया था. लेकिन बीच मैच वीडियो जारी करना ECB पर भारी पड़ता दिख रहा है.
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने ECB को चिट्ठी लिखकर पूछा है कि क्या नियमों का उल्लंघन हुआ है. ICC का नियम Players' and Match Officials' Areas - PMOA कहता है कि ड्रेसिंग रूम में रिकॉर्डिंग के लिए फिक्स्ड या टेम्पररी कैमरा नहीं लगाना चाहिए, खासकर ब्रॉडकास्टिंग के लिए. साथ ही ड्रेसिंग रूम की फुटेज में ऑडियो नहीं होना चाहिए. इसके अलावा नियम ये भी कहता है कि मैच खत्म होने से पहले ऐसी वीडियो बाहर नहीं जारी करनी चाहिए.
ये नियम खेल को करप्शन-फ्री बनाए रखने के लिए हैं. ICC का कहना है कि मैच के बीच में वीडियो जारी करना इन नियमों के खिलाफ हो सकता है. अभी तक ECB और ICC ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
स्टोक्स का पोस्ट वायरलइस बीच ये खबर सामने आते ही स्टोक्स ने अपने दो शब्दों के एक क्रिप्टिक पोस्ट से नई चर्चा खड़ी कर दी है. स्टोक्स ने इस खबर को शेयर करके X पर लिखा,
"Sack him..."

फैंस में बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया, तो कुछ ने सोचा कि स्टोक्स ECB या किसी अधिकारी पर नाराज हैं. ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या स्टोक्स का रिटायरमेंट पूरी तरह उनका अपना फैसला था, या इंग्लिश क्रिकेट के अंदर कुछ तनाव था?
स्टोक्स इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 122 मैच में 7 हजार 273 रन बनाए. बॉलिंग में 252 विकेट उनके नाम रहे. अपने टेस्ट करियर में स्टोक्स ने 14 सेंचुरी मारी.
उनका रिटायरमेंट इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है. अब ECB पाकिस्तान सीरीज से पहले नया टेस्ट कप्तान ढूंढ रहा है. लेकिन विवाद सिर्फ एक वीडियो को लेकर नहीं है. इससे इंग्लैंड क्रिकेट के सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं.
वीडियो: एक युग का अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास









