The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के लिए ODI टीम का गेट खुला, बस एक 'ऑडिशन' पास करना है

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी, दोनों ही तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. राइजिंग एशिया कप दोनों के लिए अहम टूर्नामेंट है.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को राइजिंग एशिया कप के लिए टीम में चुना गया है. (Courtsey-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने राइजिंग एशिया कप ODI फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है जिसमें तिलक वर्मा कप्तान हैं और टी20 स्टार खिलाड़ियों को चुना गया है।
  • टी20 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को इस टूर्नामेंट में मौका इसलिए दिया गया है क्योंकि यह ODI टीम में जगह बनाने का अवसर है।
  • भारत की टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ ग्रुप स्टेज शुरू करेगी और आगे सेमीफाइनल 26 व 27 नवंबर को खेले जाएंगे, फाइनल 29 नवंबर को निर्धारित है।

BCCI ने राइजिंग एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट ODI फॉर्मेट में खेला जाएगा. बोर्ड ने इसके लिए टी20 स्टार खिलाड़ियों को चुना है. इनमें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है. टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. इन खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट ODI टीम में जगह बनाने के ऑडिशन जैसा है. इसी वजह से यह उनके लिए काफी अहम है.

Advertisement
वैभव के लिए अहम मौका

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी, दोनों ही तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. वैभव के लिए खुद को साबित करने का यह अहम मौका है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी लिस्ट A में कई अच्छी पारियां खेली हैं. बिहार के लिए 13 लिस्ट A मैचों में सूर्यवंशी ने 43.38 के औसत से 564 रन बनाए हैं. बीते साल विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रन की पारी खेली थी. वह लिस्ट A क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. साथ ही, लिस्ट A में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है.

हालांकि, वैभव अब तक टीम इंडिया के लिए केवल टी20 क्रिकेट ही खेले हैं. इंटरनेशनल स्तर पर यह उनका पहला ODI टूर्नामेंट होगा. हालांकि, वह राइजिंग एशिया कप में दूसरी बार खेलेंगे. टूर्नामेंट का पिछला सीजन टी20 फॉर्मेट में खेला गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ODI सीरीज से 2 दिन पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, भारत के खिलाफ 2 प्लेयर टीम से बाहर 

अभिषेक शर्मा को भी इंतजार

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया में वैभव के सीनियर हैं. वह भी अब तक वनडे टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. यह टूर्नामेंट उनके लिए भी अहम है. अभिषेक ने पंजाब के लिए लिस्ट A में 69 मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 33.78 के औसत से रन बनाए हैं. अभिषेक लिस्ट A क्रिकेट में चार शतक भी लगा चुके हैं.

टूर्नामेंट में इंडिया A को पाकिस्तान A, नेपाल और UAE के साथ ग्रुप B में रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा. इसके बाद 22 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान A से होगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे. फाइनल 29 नवंबर को होगा. ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, अफगानिस्तान A और हॉन्गकॉन्ग, चीन को रखा गया है.

Advertisement

इंडिया A की टीम:

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान.

वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Advertisement