The Lallantop

हार्दिक ‘क्लच’ पंड्या की धांसू फॉर्म के पीछे ‘आर्मी’ का हाथ, मैच के बाद फिटनेस पर क्या बोले?

Hardik Pandya ने बताया कि ये 'आर्मी-लाइक कैंप' की वजह से उनकी बॉडी अब फैंटास्टिक फील कर रही है.

Advertisement
post-main-image
पिच पर हार्दिक ने बताया कि पिच थोड़ी ग्रिप कर रही थी. बैटिंग फ्रेंडली नहीं थी, लेकिन टीम ने एडजस्ट किया. (फोटो- PTI)

हार्दिक पंड्या. क्लच हार्दिक पंड्या. या अल्ट्रा क्लच हार्दिक पंड्या. T20 World Cup 2026 मैच में नामीबिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे हार्दिक पंड्या. हार्दिक की इस अल्ट्रा प्रो लेवल की ऑलराउंड परफॉर्मेंस के पीछे का क्या राज है? उनकी फिटनेस For sure. पर इतनी गजब की फिटनेस कैसे? खुद हार्दिक ने इसका फॉर्मुला बताया है. और इसमें ‘आर्मी जैसी ट्रेनिंग’ का हाथ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पंड्या ने क्या कहा, वो सब तो जानेंगे. उससे पहले नामीबिया के खिलाफ उन्होंने क्या किया, वो बताते हैं.

भारत ने अपने दूसरे मैच में नामीबिया पर 93 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में टीम टॉप पर आ गई है. मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रन स्कोर किया. फिर बॉलिंग में नामीबिया को 116 पर समेट दिया.

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच बने हार्दिक पंड्या ने मैच में गजब कमाल किया. बल्ले से 28 गेंदों में नाबाद 52 रन ठोके. 4 चौके और 4 छक्के जड़कर आखिरी ओवरों में धुआंधार फिनिशिंग की. गेंद से भी 2 विकेट चटकाए. 4 ओवर में बस 21 रन ही कंसीड किए.

धांसू फॉर्म का राज

मैच के बाद हार्दिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि उनकी इस धांसू फॉर्म का राज है, 'आर्मी जैसा कैंप'. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट से एक महीना पहले उन्होंने आर्मी स्टाइल ट्रेनिंग शुरू की. सुबह-शाम डबल सेशन. खाने-पीने की सख्त डाइट. नींद का टाइम फिक्स्ड. बॉडी को पीक फिटनेस पर लाने के लिए दो महीने की मेहनत की.

हार्दिक बोले,

Advertisement

"बस क्रिकेट का मजा ले रहा हूं. पिछले दो महीने अच्छे से तैयारी की, बॉडी को ठीक किया. अब सब बढ़िया चल रहा है.”

पंड्या ने अपनी बैटिंग पर भी बात की. बोले,

“बैटिंग तो मेरे दिल के करीब है, जब ये क्लिक करती है तो इससे अच्छा क्या. देश के लिए खेलना सबसे ऊपर है."  

उन्होंने बताया कि ये 'आर्मी-लाइक कैंप' की वजह से बॉडी अब फैंटास्टिक फील कर रही है. टीम में बॉलर्स पर पंड्या ने बताया,

“हमारे पास कई ऑप्शन हैं. पेसर, स्पिनर सब कवर. वरुण, अक्षर, कुलदीप सबने कमाल किया.”

पिच पर हार्दिक ने बताया कि पिच थोड़ी ग्रिप कर रही थी. बैटिंग फ्रेंडली नहीं थी, लेकिन टीम ने एडजस्ट किया. हार्दिक ने कहा,

"अब थोड़ी ज्यादा फ्लैट पिच चाहिए, ताकि और मजा आए."  

कुल मिलाकर, हार्दिक की ये फॉर्म देखकर फैंस खुश हैं. और टीम को रिजल्ट मिल रहे हैं. ये 'आर्मी वाला' वाला राज अब सबको पता चल गया है. और हमारे पड़ोसियों वाली ट्रेनिंग से तो ये काफी बेहतर है. अगला मैच उन्हीं से है. और हार्दिक अपनी ट्रेनिंग का कमाल दिखाने के लिए जरूर तैयार होंगे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: हार्दिक ने IPL से निकलवाया? चैपल ने किसका करियर बर्बाद किया? इरफान पठान ने सब बताया

Advertisement