The Lallantop

15 साल के वैभव को क्यों नहीं मिल रहा मौका? कप्तान श्रेयस ने बता दी असली वजह!

Ind vs NZ T20I Series : टीम इंडिया के कप्तान Shreyas Iyer ने साफ कर दिया है कि 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi को T20I टीम में मौके का इंतजार करना होगा. Abhishek Sharma और Sanjus Samson शानदार फॉर्म में हैं, जिसके चलते ओपनिंग स्लॉट फुल है.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी पिछले 21 मुकाबलों में सिर्फ 8 में प्लेइंग XI में शामिल रहे हैं. (Courtesy: AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी अभी टीम में जगह नहीं बना पाएंगे क्योंकि ओपनिंग स्लॉट पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर शामिल किया गया था, लेकिन मौजूदा ओपनर्स की लगातार सफलताओं के कारण उन्होंने अधिक मैच नहीं खेल पाए हैं।
  • अय्यर ने बताया कि वैभव को धैर्य रखना होगा और टीम में आने के लिए इंतजार करना पड़ेगा, साथ ही विदेशी दौरों पर अनुभव लेकर खुद को बेहतर तैयार करना होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त तगड़ा कॉम्पिटिशन है. हर कोई अपनी जगह पक्की करना चाहता है. इसी बीच एक नाम बहुत चर्चा में है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). महज 15 साल की उम्र में उनके टैलेंट की पूरी दुनिया में चर्चा है. लेकिन, कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi) ने साफ कर दिया है. वैभव को टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अभी इंतजार करना होगा. वजह? अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और संजू सैमसन (Sanju Samson) की जोड़ी. ये दोनों ओपनर लगातार रन कूट रहे हैं.

Advertisement

दरअसल, सूर्यवंशी को सबसे पहले इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर चुना गया था. लेकिन वो उसके बाद से खेले गए 21 में से सिर्फ 8 T20 मैच में ही खेल पाए. 15 साल के वैभव के लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. अभिषेक और संजू ने ओपनिंग स्लॉट पर पक्का कब्जा जमा लिया है.

अय्यर ने वैभव को लेकर क्या कहा?

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज होनी है. इससे पहले, कप्तान अय्यर ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि वैभव के टैलेंट पर कोई शक नहीं है. लेकिन मौजूदा ओपनर्स कमाल कर रहे हैं. ऐसे में वैभव को सीधे एंट्री की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. अय्यर बोले,

Advertisement

वैभव का ड्रेसिंग रूम में खुश रहना जरूरी है. वो बहुत यंग हैं. उन्हें आगे मौके मिलेंगे. ऐसा नहीं है कि वो सीधे टीम में आ जाएंगे. हमारे ओपनर्स लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप भी जिताया है.

वैभव ने एशियन गेम्स में ओपनिंग की थी. संजू तब नंबर 3 पर खिसक गए थे. वैभव ने वहां दो मैचों में 176 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोके थे. अपनी आक्रामक बैटिंग की झलक दिखाई थी. लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज में वो बेंच पर ही बैठे रह गए. 

ये भी पढ़ें : बावुमा ने कंगारुओं को रुला दिया! 110 रन पर गिर गए थे 6 विकेट, वहां से पूरा मैच पलट दिया

Advertisement
गंभीर ने पहले ही दिया था ये मैसेज

अय्यर ने बताया कि वो वैभव को लगातार समझा रहे हैं. उन्हें धैर्य रखने को कहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां T20I बारिश में धुल गया था. सीरीज 2-2 से बराबर रही. अय्यर ने तब कहा था कि वैभव को अपनी प्रोसेस पर भरोसा रखना होगा. कभी-कभी खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ता है. कोच गौतम गंभीर का भी बिल्कुल यही मैसेज है. 

गंभीर ने भी पहले कहा था कि वैभव को इंतजार करना होगा. गंभीर ने कहा था कि जो खिलाड़ी लंबे समय से लगातार अच्छा कर रहे हैं, उन्हें ही पहले मौका मिलेगा. टीम में कॉम्पिटिशन होना बहुत जरूरी है. चाहे खिलाड़ी 15 का हो या 30 का. मौका आने का इंतजार तो करना ही पड़ेगा.

कुल मिलाकर बात ये है कि वैभव को अभी अपनी बारी का इंतजार करना होगा. साथ ही विदेशी दौरों पर वहां की पिचों से सीखना होगा. ताकि अगली बार वो पूरी तरह तैयार रहें.

वीडियो: संजू सैमसन 13 पारियों में 7 बार फ्लॉप, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Advertisement