पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है. इन गेम्स के तीसरे दिन भारत ने 18 मेडल जीते. इनमें पांच गोल्ड मेडल शामिल थे. तीसरे दिन स्प्रिंटर सिमरन, हाई जंपर प्रवीण कुमार और शॉटपुट खिलाड़ी सचिन छाए रहे. इन तीनों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीते.
Para Asian Games: भारतीय एथलीट्स का जलवा कायम, तीसरे दिन पूरा हुआ मेडल्स का 'अर्धशतक'
पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स का जलवा कायम है. भारत को अब तक मिले 14 में से 13 गोल्ड पैरा एथलेटिक्स दल ने जीते हैं. भारत ने अब तक कुल मिलाकर 62 मेडल जीत लिए हैं.

सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 कैटेगरी में 12.02 का समय निकालकर गोल्ड जीता. यह टाइमिंग पैरा एशियन गेम्स रिकॉर्ड है. यह उनका दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले 20 अक्तूबर को उन्होंने 200 मीटर में भी गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था. पेरिस पैरालम्पिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली प्रीति पाल समेत तीन खिलाड़ियों ने दो पदक जीते हैं. प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. वह मंगलवार को 200 मीटर टी35 में दूसरे स्थान पर रही थीं.
प्रवीण कुमार ने पुरुषों के हाई जंप टी44 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. उनके अलावा सचिन कुमार ने पुरुष शॉटपुट एफ46 में और दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 में गोल्ड मेडल जीता. पुरुषों के शॉटपुट एफ46 इवेंट में भारत ने ‘क्लीन स्वीप’ करते हुए तीनों पदक जीते. इवेंट का गोल्ड मेडल आयुष वर्मा के नाम रहा.
सुखचैन ने पुरुष जैवलिन थ्रो के F55 इवेंट ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने 29.94 मीटर का थ्रो किया. वहीं शरथ माकनहल्ली ने पुरुषों के 1500 मीटर टी12 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. पैरालंपियन करमज्योति दलाल ने महिला डिस्कस थ्रो के F55 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
बैडमिंटन में भी आए मेडलपैरा बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल्स की लाइन लगा दी. कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने पुरुष डबल्स एसएच6 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. वहीं एसएल4 कैटेगरी में मौजूदा चैम्पियन सुहास एल वाई, नवीन सिवाकुमार और अभिजीत सखुजा सेमीफाइनल में पहुंच गए.
यह भी पढ़ें- रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? BCCI अध्यक्ष ने कर दिया साफ!
पैरा तीरंदाजी, पैरा तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी भारत ने पदक जीते. तैराकी में रवि कार्तिक बुदिगिना पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे. यह उनका इन पैरा एशियन गेम्स में दूसरा मेडल है. हिमांशु नंदल ने पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस11 इवेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए एशियाई पैरा खेलों में अपना दूसरा मेडल हासिल किया.
भारत ने अब तक जो 14 गोल्ड मेडल जीते हैं, उनमें से 13 गोल्ड एथलेटिक्स दल ने जीते हैं. भारत ने 14 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज समेत कुल 62 पदक अपने नाम किए हैं. वह मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है.
वीडियो: रमेश पवार ने ली अजीत अगरकर की जगह, जानिए कैसे हुआ चीफ सिलेक्टर का चुनाव?













