श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक अलग ही रूप देखने को मिला. बोल्ड और ऑन द फेस एटिट्यूड. IPL में अपनी बैटिंग स्किल्स दिखाने वाला 15 साल का ये बैटर मैच के बाद श्रीलंका-A के प्लेयर्स से भिड़ गया. वैभव को श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबागे ने कुछ बोला था. जिसके बाद कहासुनी हो गई. इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि हलंबागे पहले मैच से ही सूर्यवंशी को टारगेट कर रहे थे. इतना ही नहीं, श्रीलंका के कुछ सीनियर प्लेयर्स का ये भी मानना था कि श्रीलंकाई कैंप इंडियन टीम से माफी मांगे.
श्रीलंका के सीनियर प्लेयर्स खुश नहीं, हलंबागे पहले मैच से ही वैभव के पीछे पड़े थे
मैच के बाद श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में ये बात उठी कि क्या भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए. कुछ सीनियर खिलाड़ी मानते थे कि श्रीलंकाई कैंप को इंडिया-A से माफी मांग लेनी चाहिए.


सोमवार, 15 जून को दांबुला में खेला गया मैच सुपर ओवर तक गया. जहां श्रीलंका-A की टीम को जीत मिली. मैच खत्म होते ही हलंबागे ने सूर्यवंशी की तरफ बढ़कर कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं. उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि, “मैच खत्म... अब घर जाओ, ये IPL नहीं है.”
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इससे गुस्सा होकर सूर्यवंशी ने जवाब दिया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. सूर्यांश शेडगे भी उस वक्त वैभव के साथ थे. आखिर में श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया और स्थिति संभाली.
अब खुलासा हुआ है कि हलंबागे ने 9 जून को खेले पहले मैच से ही सूर्यवंशी की स्लेजिंग शुरू कर दी थी. भारत ने वो मैच अपने नाम किया था. सूत्रों के मुताबिक हलंबागे ने दूसरे मैच में भी इंडिया टीम की बैटिंग के दौरान लगातार सूर्यवंशी को टारगेट किया. सुपर ओवर में सूर्यवंशी बैटिंग करने आए तो हलंबागे का वर्बल अटैक जारी रहा.
सीनियर खिलाड़ी खुश नहींइस पूरे मामले पर श्रीलंकाई टीम के अंदर भी चर्चा हुई. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में ये बात उठी कि क्या भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए. कुछ सीनियर खिलाड़ी मानते थे कि श्रीलंकाई कैंप को इंडिया-A से माफी मांग लेनी चाहिए. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है.
मजे की बात ये है कि कुछ सीनियर श्रीलंकाई क्रिकेटर्स ने वैभव सूर्यवंशी से संपर्क किया और इस मामले पर अफसोस जताया. ये वो प्लेयर्स हैं जो ट्राई-सीरीज की टीम का हिस्सा नहीं हैं. वो IPL के जरिए सूर्यवंशी को जानते हैं. उन्होंने घटना को लेकर खेद व्यक्त किया. श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (SLC) के अंदर भी कई लोग इस घटना से खुश नहीं हैं. अब ये देखना होगा कि BCCI और SLC इस मामले को कैसे हैंडल करते हैं.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?
















