The Lallantop

Redmi Turbo 5 हर साल जिंदगी के 'ढाई दिन' बचाएगा, 60% पैसा वापस भी दिलाएगा अगर...

Redmi Turbo 5 के 8GB/256GB मॉडल का दाम है 37,999 रुपये. ऑफर डिस्काउंट में 2000 और कम होंगे. लेकिन अगर आप एक साल में कंपनी को फोन वापस कर देते हैं तो आपको 60 फीसदी यानी 22799 रुपये वापस मिल जाएंगे. माने फोन की कीमत होगी 13200.

Advertisement
post-main-image
Redmi Turbo 5 कंपनी की 'टर्बो' सीरीज का इंडिया में पहला फोन है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रेडमी ने Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 8GB/256GB स्टोरेज, 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर शामिल हैं।
  • कंपनी का दावा है कि फोन की तेज़ गति और बेहतर ऐप लोडिंग के कारण उपयोगकर्ता सालाना लगभग 2.5 दिन समय बचा सकते हैं, जो टर्बो इंजन से प्रेरित डिजाइन पर आधारित है।
  • फोन की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन 60% पैसे वापस पाने के ऑप्शन के साथ 27,999 रुपये तक वापसी मिल सकती है, जिससे फोन की लागत लगभग 13,200 रुपये हो जाएगी।

अगर हर साल आपके जीवन में ढाई दिन बढ़ जाएं तो, सोचकर देखिए. हसीन ख्याल है मगर ऐसा होने से रहा. लेकिन हर साल आपके जीवन के ढाई दिन ‘बच’ जाएंगे अगर आप Redmi के सबसे तेज फोन Redmi Turbo 5 को चलाएंगे तो. कंपनी का कहना है कि उनका फोन बहुत फास्ट है. इसमें कई सारे ऐप्स जैसे इंस्टाग्राम, ऐमजॉन, स्पॉटिपाई दूसरे फोन के मुकाबले कुछ सेकंड जल्दी खुलते हैं. इससे साल में आपके ‘ढाई दिन’ बच जाएंगे. कंपनी का दावा है कि उसने कार के 'टर्बो' इंजन से प्रेरित होकर ये नया फोन बनाया है. अपन भी घुमाते इसका ‘स्टीयरिंग’.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 
बाउंस बैक के लिए Buy-Back

कभी इंडियन मार्केट में नंबर वन रही रेडमी फिर से बाउंस बैक करने की बढ़िया कोशिश कर रही है. इसी कोशिश में कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत में दिलचस्प काम किया है. Redmi Turbo 5 के 8GB/256GB मॉडल का दाम है 37,999 रुपये. ऑफर डिस्काउंट में 2000 और कम होंगे. लेकिन अगर आप एक साल में कंपनी को फोन वापस कर देते हैं तो आपको 60 फीसदी यानी 22799 रुपये वापस मिल जाएंगे. माने फोन की कीमत होगी 13200. आप चाहें तो 60 फीसदी रकम से कंपनी के दूसरे फोन में अपग्रेड कर सकते हैं. फ्लैगशिप लेवल के डिवाइस के लिए कंपनी का ये दाव मस्त है.

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 कीमत 
मीडियाटेक का इंजन

ऐप्स को जल्दी-जल्दी ओपन करने के लिए और 20 से ज्यादा गेम्स को 120 हर्ट्ज पर लगातार चलाने के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 8500 Ultra लगाया है. रैम के मामले में जहां कई कंपनियां कंजूसी कर रहीं, वहीं रेडमी ने डिवाइस में LPDDR5X Ultra RAM के साथ UFS 4.1 storage भी दिया है. गेमिंग की वजह से फोन गर्म होगा इसलिए 5300 sq mm वैपर कूलिंग चैंबर भी लगाया है.

Advertisement
Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 
बड़ा ‘फ्यूल टैंक’

बड़ी गाड़ी मतलब बड़ा टैंक. तो इधर भी कंपनी ने 7,540mAh की बड़ी बैटरी लगाई है. 100W की तार वाली चार्जिंग के लिए चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा. 27W की रिवर्स वायर चार्जिंग भी है. माने सेब खाते हुए दूसरे फोन भी चार्ज कर लो. बैटरी और चार्जिंग में वैसे भी चीनी कंपनियां बहुत आगे हैं.

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 बैटरी
4 स्पीड गियर बॉक्स

Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आएगा. चार का सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेगा. Xiaomi’s HyperConnect की वजह से ऐप्पल एयरपॉडस के सारे फीचर अब इस फोन में चलेंगे. ऐप्पल प्रोडक्ट में फाइल ट्रांसफर भी होगा. लॉक स्क्रीन को अपने हिसाब से डिजाइन करने के भतेरे ऑप्शन भी मिलेंगे.

Redmi Turbo 5
HyperOS 3
स्पोर्ट्स कार वाली स्पीड

Redmi Turbo 5 में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर लगाया है. Optical Image Stabilisation (OIS) सपोर्ट वाले इस डिवाइस से 60fps में 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी है. ‘चल बेटा सेल्फ़ी’ के लिए सामने में 20 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा. स्पोर्ट्स कार के जैसे ये फोन बर्स्ट मोड में महज 4.4 सेकंड में 100 फोटो क्लिक कर सकता है.

Advertisement
Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 कैमरा 
आठ कलर की हेडलाइट्स

Redmi Turbo 5 में इनकमिंग कॉल्स, नोटिफिकेशन और गेमिंग के लिए रिंग लाइट भी लगाई है. इसे आठ कलर में इस्तेमाल किया जा सकता है. मेटल फ्रेम और ग्लास बैक वाले इस डिवाइस में धूल और पानी से बचाने के लिए IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग्स भी दी गई है. कुल जमा बात ये कि कंपनी ने पेपर पर एक तगड़ा फोन बना दिया है. अब सड़क पर कितनी दूरी तय करेगा, वो जल्द पता चलेगा.

वीडियो: टीएमसी के बागी सांसदों की संसद में कुर्सी जाने का खतरा

Advertisement