The Lallantop

'तारे ज़मीन पर' के योहान अवस्थी ने फिल्में छोड़ीं, UK में पायलट और डेन्टिस्ट बन गए!

सचेत इंजीनियर का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा है. मगर उन्होंने तमाम फिल्मों के ऑफर्स रिजेक्ट कर पढ़ाई-लिखाई में करियर में बनाया.

Advertisement
post-main-image
सचेत ने अपने करियर में 'तारे ज़मीन पर' के अलावा कोई फिल्म नहीं की है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तारे ज़मीन पर' में अभिनेता सचेत इंजीनियर ने ईशान का बड़ा भाई योहान अवस्थी का किरदार निभाया, जो पढ़ाई और खेलों में उत्कृष्ट था।
  • सचेत इंजीनियर की एक्टिंग यात्रा संयोगवश शुरू हुई जब उनके छोटे भाई के ऑडिशन के दौरान उन्हें भी भाग लेने के लिए कहा गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने फिल्म में भूमिका पाई।
  • फिल्म से अलग होकर सचेत ने पुणे और लंदन की शिक्षा पूरी कर डेंटिस्ट्री में गोल्ड मेडल हासिल किया और अब यूके में पंजीकृत डेंटिस्ट एवं लाइसेंस प्राप्त पायलट हैं।

2007 में रिलीज़ हुई Aamir Khan स्टारर Taare Zameen Par में ईशान अवस्थी की कहानी दिखाई गई थी. जो कि डिस्लेक्सिक था. पढ़ने लिखने में कमज़ोर. क्योंकि अक्षर नहीं समझ आते थे. खेल-कूद में फिसड्डी. बस पेंटिंग करने में मज़ा आता था. ईशान का बड़ा योहान अवस्थी उससे ठीक उलट. पढ़ाई में अव्वल. खेल-कूद और अन्य स्किल्स में भी परफेक्ट. एकदम आदर्श बालक. ओवरअचीवर. ईशान का रोल Darsheel Safary ने किया था और योहान बने थे Sachet Engineer. दर्शील तो अब भी फिल्मों और शोज़ में एक्टिंग करते हैं. मगर सचेत असल ज़िंदगी में भी योहान जैसे निकले. फिल्म की तरह रियल लाइफ में भी उन्होंने खूब सारी पढ़ाई की. और उसका नतीजा ये हुआ कि वो आज आज एक गोल्ड मेडलिस्ट डेन्टिस्ट हैं. साथ ही वो UK में लायसेंसधारी पायलट बन प्लेन भी उड़ा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सचेत ने पुणे के DY पाटिल यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया है. वहां वो पीरियोडॉन्टोलॉजी (Periodontology) यानी मसूड़ों और दांतों से जुड़ी बीमारियों की पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट थे. बाद में उन्होंने लंदन के UCL ईस्टमैन डेंटल इंस्टिट्यूट से पीरियोडॉन्टोलॉजी में (M.Clin.Dent की) डिग्री हासिल की. वो European Federation of Periodontology (EFP) के रजिस्टर्ड मेम्बर हैं. यही नहीं, उन्होंने Overseas Registration Examination (ORE) के दोनों पार्ट्स भी क्लियर कर लिए हैं. इस वजह से वो UK में बतौर डेन्टिस्ट अपनी प्रैक्टिस शुरू करने के लिए एलिजिबल हो चुके हैं.

फिल्म की तरह सचेत रियल लाइफ में भी ऑल राउंडर निकले. उन्होंने डेंटिस्ट्री से जुड़ी जो पढ़ाई की, वो तो की ही. फ्लाइंग लायसेंस भी ले लिया. 2024 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. इसमें वो प्लेन उड़ाते नज़र आ रहे थे. वो पहली बार था, जब उन्होंने कोई हवाई जहाज उड़ाया था. 2022 में बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में सचेत ने बताया था कि एक्टिंग को लेकर उनका कुछ खास प्लान नहीं था. उन्हें 'तारे ज़मीन पर' भी इत्तेफ़ाक से मिल गई थी. दरअसल, मेकर्स उनके छोटे भाई का ऑडिशन ले रहे थे. उस दौरान सचेत भी वहां मौजूद थे. उन्हें देख मेकर्स ने कहा कि उन्हें भी ऑडिशन देना चाहिए. उन्होंने ऐसा ही किया. एक महीने बाद उन्हें रात के 11 बजे कॉल आया कि उन्हें योहान नंदकिशोर अवस्थी का रोल में कास्ट कर लिया गया है.

Advertisement
thumb
‘तारे ज़मीन पर’ के दौरान सचेत इंजीनियर.

सचेत बताते हैं कि 'तारे ज़मीन पर' के बाद उन्हें कई दूसरे ऑफर्स मिले थे. मगर वो फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कुछ ऐड फिल्म्स किए मगर फीचर फिल्मों से दूर ही रहे. ये बात थोड़ी सरप्राइज़ करती है. क्योंकि उनका परिवार भी सिनेमा से जुड़ा हुआ है. उनके दादा सूरज प्रकाश प्रोड्यूसर थे. उनकी दादी कृष्णा कुमारी सेठ, एक्ट्रेस थीं. लेकिन सचेत को एक्टिंग में ज्यादा रुचि नहीं रही. इसलिए 'तारे ज़मीन पर' के बाद उन्होंने खुद को फिल्मों से अलग कर अकैडमिक्स में करियर बनाया. 

वीडियो: 'तारे जमीन पर' में नजर आते अक्षय खन्ना, मगर आमिर खान ने खेल कर दिया

Advertisement
Advertisement