The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी मैदान पर भिड़े, श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दिया

श्रीलंका के विशेन हलंबागे ने तालियां बजाते हुए कुछ उकसाने वाली बातें कहीं. वो सूर्यांश की तरफ भी बढ़ रहे थे. एक और फील्डर भी सूर्यांश से टकराने वाला था. इसे देखकर वैभव भी अपने पार्टनर को सपोर्ट करने आ गए.

Advertisement
post-main-image
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दांबुला में 15 जून 2026 को भारत-A और श्रीलंका-A के बीच क्रिकेट मैच सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम ने 16 रन बनाकर भारत को 9 रन पर रोककर जीत हासिल की।
  • मैच के दौरान सुपर ओवर के आखिरी छोर पर विवाद हुआ जब 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच बहस हुई और वैभव ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया।
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खेल के मैदान में खिलाड़ियों के बीच शारीरिक टकराव की वैधता पर चर्चा शुरू हो गई और मैच के दौरान अंपायर से कप्तान तिलक वर्मा की बहस भी देखी गई।

दांबुला में 15 जून 2026 को भारत-A और श्रीलंका-A के बीच मैच बॉक्सिंग रिंग में बदल गया. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें भारत की टीम हार गई. हार के ठीक बाद 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा फूट पड़ा. वैभव और श्रीलंका के प्लेयर्स के बीच भयंकर बहस हो गई. जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका के एक प्लेयर को धक्का दे दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच का सुपर ओवर काफी रोमांचक था. श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए. भारत ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे. पहली तीन गेंद पर शेडगे सिर्फ 3 रन ही बना पाए. इसके बाद वैभव को स्ट्राइक मिली. वो अगली तीन गेंदों पर सिर्फ एक चौका ही लगा पाए. श्रीलंका के पेसर कुगाथस मथुलन ने आखिरी गेंद पर परफेक्ट यॉर्कर फेंकी. इंडिया ए की टीम सिर्फ 9 रन ही बना पाई.

वैभव और श्रीलंकाई फील्डर्स के बीच तनातनी

मथुलन की आखिरी गेंद के बाद श्रीलंका की टीम जश्न मनाने लगी. इस बीच श्रीलंका के विशेन हलंबागे ने तालियां बजाते हुए कुछ उकसाने वाली बातें कहीं. वो सूर्यांश की तरफ भी बढ़ रहे थे. एक और फील्डर भी सूर्यांश से टकराने वाला था. इसे देखकर वैभव भी अपने पार्टनर को सपोर्ट करने आ गए. वैभव ने अपने बाएं हाथ से विशेन को धक्का दे दिया. तभी अनुभवी विकेटकीपर डिक्वेला बीच-बचाव करने आए, और दोनों को अलग किया. श्रीलंका के कप्तान साहन भी स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद लोगों के बीच ये चर्चा शुरू हो गई है कि खेल के मैदान में किसी को धक्का देना या टच करना कितना जायज है.

तिलक ने अंपायर से बहस की

इससे पहले सुपर ओवर के बीच में इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा भी अंपायर से काफी देर तक बहस करते दिखे. अरशद खान के ओवर की आखिरी बॉल को अंपायर ने वेस्ट हाइट की वजह से नो बॉल करार दिया था. इसे लेकर तिलक नाराज थे. वो सुपर ओवर की दूसरी इनिंग शुरू होने तक अंपायर से बहस करते रहे.

वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?

Advertisement

Advertisement