The Lallantop

बंजी जंपिंग करने आई लड़की को रस्सी बांधे बिना ही 130 फीट नीचे फेंका, दर्दनाक मौत

बंजी जंपिंग करने आई 21 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हुई. एडवेंचर करवा रही टीम ने सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत बांधने वाली रस्सी खुली छोड़ दी थी. इस घोर लापरवाही की हद तब हुई जब उन्होंने लड़की को उठाकर 130 फीट नीचे फेंक दिया.

Advertisement
post-main-image
इस मामले में 3 लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्राज़ील के साओ पाउलो में 13 जून को बिना सेफ्टी प्रोटोकॉल के 130 फीट ऊंचाई से बंजी जंपिंग के दौरान 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास की मौत हुई।
  • हादसे की वजह से अधिकारी बंजी जंपिंग ऑपरेशन के लिए लाइसेंस न होने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को बता रहे हैं, जिससे मौत का जोखिम बढ़ गया।
  • पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है कि इस लापरवाही के पीछे क्या कारण थे।

एक 21 साल की लड़की की बंजी जंपिंग के दौरान मौत हो गई. ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि इस बात का सबूत था कि किसी की लापरवाही किसी दूसरे की जान ले सकती है. दरअसल, बंजी जंपिंग के दौरान बिना सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालने किए ही लड़की को 130 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया. अब एक नर्स ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. उसका कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी वो लड़की कुछ पल के लिए जिंदा थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये दर्दनाक हादसा शनिवार, 13 जून को ब्राज़ील के साओ पाउलो राज्य के 'स्केलेटन ब्रिज' पर हुआ था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स ने बताया कि जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तब ब्राज़ीलियाई स्टूडेंट मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास की सांसें चल रही थीं. बंजी जंपिंग करवाने वाले स्टाफ ने मारिया को पुल से नीचे फेंक तो दे दिया, लेकिन उससे पहले उनके शरीर पर सुरक्षा केबल (सेफ्टी कॉर्ड) बांधना ही भूल गए.

हादसे से जुड़े एक वीडियो में दिख रहा है कि सेफ्टी के लिए लगने वाली रस्सी जमीन पर ही पड़ी रह गई. जैसे ही मारिया नीचे गिरीं, वहां मौजूद लोगों को अपनी भूल का एहसास हुआ और अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

ऑफ-ड्यूटी नर्स रायज़ा डायस ने ब्राज़ील के टीवी नेटवर्क Domingo Espetacular से इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही वो जितनी जल्दी हो सकता था, उतनी जल्दी मारिया तक पहुंचीं. वहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद फिसलन भरा और कीचड़ से लबालब था. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मारिया अभी भी ज़िंदा थीं. डायस ने कहा,

"मैंने देखा कि मारिया की सांसें भारी हो रही थीं. मैंने नब्ज़ की जांच की जो काफी कमजोर हो चुकी थी. उनकी दोनों पुतलियां फैलना शुरू हो चुकी थीं. मैंने उनसे बात भी की थी. मेरी आदत है मज़ाक में कहना कि ‘मेरी ड्यूटी के वक्त कोई नहीं मरता’. इसलिए मैंने उनसे भी कहा, 'मेरी ड्यूटी के वक्त कोई नहीं मरता', जबकि उस समय मैं ड्यूटी पर नहीं थी."

undefined

रायज़ा डायस ने रेस्क्यू के दौरान आईं मुश्किलों का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि ढलान और कीचड़ से हो रही फिसलन की वजह से नीचे उतरते वक्त उनका बैलेंस कई बार बिगड़ा. उनके हाथों में चोट भी लग गई, लेकिन वो किसी तरह मारिया तक पहुंचने में सफल रहीं. स्थानीय लोग इस पुल को 'स्केलेटन ब्रिज' के नाम से जानते हैं.

Advertisement
3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंजी जंपिंग कराने वाले ग्रुप के पास लाइसेंस भी नहीं था. इस घटना को लेकर ब्राज़ील के लोगों में काफी नाराज़गी है. पुलिस ने बंजी जंप का संचालन करने वाले तीन लोगों को गैर-इरादतन हत्या (हॉमिसाइड) के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद इनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे. बाद में उन्हें सैन्य हेलिकॉप्टर की मदद से पकड़ लिया गया. 

इससे पहले, इस ऑपरेशन से जुड़े तीन और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था. लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया. अब जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही आखिर हुई कैसे और क्या बिना अनुमति चल रहे इस एडवेंचर टूरिज्म प्लेस पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी.

हादसे के वक्त मंगेतर भी थे साथ

मारिया खेलों से जुड़ी प्रोफेशनल थीं. उन्होंने फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया था. परिवार और दोस्तों के मुताबिक, मारिया को एडवेंचर एक्टिविटीज़ का शौक था. हादसे से कुछ वक्त पहले मारिया ने अपने सोशल मीडिया पर बंजी जंपिंग साइट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त मारिया के मंगेतर भी वहीं मौजूद थे. मारिया की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भी मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी. 

वीडियो: बंजी जंपिंग कितनी खतरनाक हो सकती है, ऋषिकेश से आया ये वीडियो बता देगा

Advertisement