The Lallantop

इंडिया-A को 10 रन की पेनल्टी लगी, वजह जानते हैं क्या है?

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक कोई भी बैटर जानबूझकर या लापरवाही से पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर नहीं दौड़ सकता. पहली गलती पर चेतावनी दी जाती है. उसके बाद हर गलती पर 5-5 रन की पेनल्टी विरोधी टीम को मिलती है.

Advertisement
post-main-image
श्रीलंका-A को बिना बैटिंग किए 10 रन मिल गए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दांबुला में इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेले गए चौथे टाई मैच में इंडिया-A द्वारा पिच के प्रोटेक्टेड एरिया में नियम उल्लंघन के कारण श्रीलंका-A को बिना बैटिंग किए 10 रन की पेनल्टी दी गई।
  • मैच के दौरान भारत-A के खिलाड़ियों ने बार-बार प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़ने की गलती की, जिससे अंपायर ने पहली बार चेतावनी दी, फिर दो बार 5-5 रन की पेनल्टी देकर कुल 10 रन श्रीलंका-A को दिए।
  • इस पेनल्टी के कारण श्रीलंका-A का स्कोर दूसरी पारी की शुरुआत में 10 रन/0 विकेट दिखाया गया, और मैच के नियमों के तहत इस घटना ने खेल पर सीधा प्रभाव डाला।

दांबुला में इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेले जा रहे टाई सीरीज के चौथे मैच में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. श्रीलंका की टीम के बैटिंग करने से पहले ही स्कोरबोर्ड पर 10 रन बन गए थे. ऐसा इंडिया-A की टीम को दी गई पेनल्टी की वजह से थे. पर ऐसा क्यों हुआ, आइए विस्तार से जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच में भारत-A ने पहले बैटिंग करते हुए 265 रन बनाए. सूर्यांश शेडगे ने 72 रन और विप्रज निगम ने 51 रन की उपयोगी पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया. टीम एक वक्त पर 7 विकेट पर 143 रन पर थी. जिसके बाद सूर्यांश और विप्रज ने मिलकर टीम को संभाला.

लेकिन बैटिंग के दौरान इंडिया बैटर्स ने दो बड़े ब्लंडर किए. पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर बार-बार दौड़ने की वजह से उन्हें पेनल्टी मिली.

Advertisement

दरअसल, 33वें ओवर में अनुकूल रॉय पिच के बीच में दौड़ गए. अंपायर ने उन्हें पहली वॉर्निंग दी. इसके बाद 35वें ओवर में विप्रज निगम ने भी यही गलती की. ये दूसरी बार था, इसलिए अंपायर ने अंतिम चेतावनी दी और श्रीलंका-A को 5 रन पेनल्टी दे दिए.
फिर 37वें ओवर में विप्रज ने दोबारा वही गलती दोहराई. नियम के अनुसार फिर 5 रन की पेनल्टी लग गई.

इस तरह कुल 10 रन श्रीलंका-A को बिना बैटिंग किए मिल गए. दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही उनका स्कोर 10/0 था.

नियम क्या कहता है?

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक कोई भी बैटर जानबूझकर या लापरवाही से पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर नहीं दौड़ सकता. ये हिस्सा बाद में बॉलर्स के लिए महत्वपूर्ण होता है. स्पाइक्स से पिच खराब हो सकती है, जिससे फुटमार्क बन जाते हैं और मैच के रिजल्ट पर असर पर सकता है.  

Advertisement

पहली गलती पर चेतावनी दी जाती है. उसके बाद हर गलती पर 5-5 रन की पेनल्टी विरोधी टीम को मिलती है. भारत-A के खिलाड़ी दोबारा गलती करते गए, इसलिए सजा भी दोगुनी हो गई.

श्रीलंका पर भी लगी पेनल्टी

मैच की पहली पारी के दौरान श्रीलंका A को भी पेनल्टी पड़ी थी. 16वें ओवर में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला एक वाइड बॉल को ठीक से कलेक्ट नहीं कर पाए. गेंद उनके पास से निकलकर पीछे रखे हेलमेट से टकरा गई. इसके कारण भारत-A को 5 बोनस रन मिल गए.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement