FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन (Spain) की टीम का पहला मैच केप वर्डे (Cape Verde) के खिलाफ होना है. लेकिन मैच से पहले स्पेन को बड़ा झटका लगा है. टीम के वंडरकिड लमीन यमाल (Lamine Yamal) के खेलने की उम्मीद काफी कम है. यह जानकारी टीम के कोच लुइस फुएंते (Luis de la Fuente) ने दी. कोच का कहना है कि यमाल सब्स्टीट्यूड के रोल में रहेंगे.
लमीन यमाल वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेलेंगे! कोच ने बड़ी वजह बता दी
स्पेन के अटैकिंग मिडफील्डर Lamine Yamal के केप वर्डे के खिलाफ खेलने की उम्मीद काफी कम है. स्पेन के इस 18 वर्षीय प्लेयर का यह पहला FIFA वर्ल्ड कप है.


लमीन यमाल हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. यही वजह है कि वो केप वर्डे के खिलाफ इस मैच से बाहर हो सकते हैं. मैच से पहले फ्रेंस कॉन्फ्रेंस में कोच फुएंते ने बताया कि यमाल, निको विलियम्स और विक्टर मुनोज टीम के लिए उपलब्ध तो हैं, पर उनके खेलने की उम्मीद काफी कम है. 15 जून को मीडिया से बात करते हुए कोच ने कहा,
अच्छी न्यूज यह है कि लमीन यमाल पूरी तरह फिट हैं. लमीन प्रोसेस फॉलो कर रहे हैं. उनकी हेल्थ बेहतर है. वह अच्छे से ट्रेनिंग कर रहे हैं, ठीक वैसे ही, जैसे बाकी प्लेयर्स कर रहे हैं, जिन्हें चोट लगी थी. ये सभी प्लेयर उपबल्ध हैं. लेकिन, वे मैच की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे.
स्पेन के कोच ने आगे बताया कि यमाल को मैच में शामिल करने का कोई डिसीजन, इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच कैसे आगे बढ़ता है? उन्होंने कहा,
अप्रैल से नहीं खेले यमालहमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि गेम कैसे आगे बढ़ता है. फिर हम यह तय करेंगे कि लमीन यमला टीम में कैसे योगदान दे सकते हैं?
ग्रोइन और हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से लमीन यमाल अप्रैल से कोई कॉम्पिटिव मैच नहीं खेले हैं. बार्सीलोना का ये स्टार प्लेयर वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच में भी नहीं खेला था. तब भी ऐसा कहा जा रहा था कि वो ग्रुप मैच मिस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों से संबंध बताया! सोमाली के रेफरी को FIFA अब पूरा पैसा देगा
स्पेन का यह अटैकिंग मिडफील्डर 22 अप्रैल को इंजर्ड हो गया था. उन्हें लॉ लीगा के मैच में सेल्टा विगो के खिलाफ हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. स्पेन के 18 वर्षीय लमीन यमाल का यह पहला FIFA वर्ल्ड कप है.
वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?
















