कई बॉलिंग ऐक्शन ऐसे हुए कि जो पहचान बन गए. ग्लेन मैक्ग्रा, शॉन पॉलक, ब्रेट ली, जिमी एन्डरसन, ज़हीर खान, शेन वार्न, मैल्कम मार्शल, शेन बॉन्ड जैसे बॉलिंग ऐक्शन मानक बन गए. लोग उनके ऐक्शन को कॉपी करते थे. कॉपी करना चाहते थे. कोई खामी नहीं. और गेंद भी ऐसी कि बैट्समैन की मौत.लेकिन इसके उलट कुछ ऐक्शन ऐसे हुए कि जिनको देख के मुंह से निकला, "अबे ये क्या है?". जिन्हें देख के हंसी निकल जाए.क्योंकि ऐसा नॉर्मली नहीं होता है. आप दौड़ के आइए, विकेट से ठीक पहले एक छलांग भरिए, शरीर सीधा, क्रीज़ पर लाइन से पीछे अपना पैर रखिए, ध्यान रहे कि क्रीज़ पर बने बॉक्स से बाहर आपका पैर न गिरे, और अपनी बांह को तय ऐंगल के भीतर ही मोड़ते हुए घुमाइए और गेंद फेंक दीजिए. लेकिन एक्सेप्शन हर जगह मौजूद होते हैं. क्रिकेट में भी हैं. कुछ प्लेयर्स हैं जो अनलिखे नियमों को फॉलो नहीं करते हैं. और ऐसे में उनके ऐक्शन बन जाते हैं याद रखने लायक. ऐसे ही कुछ ऐक्शन इधर:
बॉल फेंकने के अजीबोगरीब तरीके, जिन्हें देख आपका गुर्दा हिल जाएगा
किसी का पैर चारा मशीन सा चलता है, कोई कवर के प्लेयर से तबियत का हाल लेता है.
Advertisement

पॉल एडम्स का एक्शन दुनिया में सबसे विचित्र माना जाता रहा है.
क्रिकेट. बस मजा आ गया? आगे भी तो सुनो. क्रिकेट में एक विधा होती है बॉलिंग. बॉल फेंकने की भी कला होती है. साथ ही एक तरीका होता है. तरीके को बॉलिंग ऐक्शन कहते हैं. बॉलिंग ऐक्शन से काफी कुछ सुधारा और बिगाड़ा जा सकता है. आपकी बॉलिंग कैसी होगी, ये ऐक्शन पर काफ़ी डिपेंड करता है. बहुत से बॉलर्स अपने बॉलिंग ऐक्शन को दुरुस्त करके क्या से क्या बन गए.
अब्दुल क़ादिर इनका ऐक्शन देबाशीष मोहंती और अनिल कुंबले के ऐक्शन का मिक्सचर मालूम देता है. https://www.youtube.com/watch?v=V01C5CY4YVw
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के पास अचानक ही आया एक यॉर्कर फेंकने वाला बॉलर. लेकिन वो यॉर्कर कब फेंकेगा, ये तो अल्लाह जाने या मोहल्ला. https://www.youtube.com/watch?v=3XRkpZc9kSE
सोहेल तनवीर ग़लत पैर पे रहके गेंद फेंकने वाला गेंदबाज. बायां हाथ ऐसे घूमता है जैसे चारा काटने वाली मशीन हो. https://www.youtube.com/watch?v=27rAcgONnHo
शिविल कौशिक हिन्दुस्तानी पॉल एडम्स. पॉल एडम्स कौन, ये अगले वीडियो में देखो. गेंद फेंकते हैं तो लगता है कवर्स में खड़े फील्डर से तबियत का हालचाल ले रहे हों. https://www.youtube.com/watch?v=A3o8dQ0ApGU
पॉल एडम्स दुनिया का सबसे अजीबोगरीब ऐक्शन. इसके आगे और कुछ नहीं कहना. https://www.youtube.com/watch?v=frctY31KKvg
Advertisement











