The Lallantop

CWG 2022: स्क्वैश में चैंपियन को हरा मेडल ले आए सौरव घोषाल!

घोषाल ने बेहद आसानी से जीता ब्रॉन्ज़ मेडल मैच.

Advertisement
post-main-image
सौरव घोषाल (फोटो - SAI)

सौरव घोषाल. Commonwealth Games 2022 में इंडिया को स्क्वैश में रिप्रेसेंट करने वाले खिलाड़ी. विश्व नंबर 15 सौरव ने इस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम कर लिया है. सौरव ने ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 से हराया. इस मुकाबले में सौरव की शुरुआत हल्की सी धीमी हुई थी. लेकिन उसके बाद उन्होंने गति बढ़ाई और मैच के साथ मेडल भी अपने नाम किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपको बताएं, मुकाबले की शुरुआत का पहला पॉइंट इंग्लैंड के जेम्स विलस्टॉप के खाते में गया था. लेकिन फिर सौरव ने उनको पकड़ा और पॉइंट्स कमाने शुरू कर दिए. सौरव ने जेम्स के ऊपर लीड बनाई और पहला सेट 11-6 से अपने नाम कर लिया. इसके बाद दूसरा सेट शुरू हुआ.

और यहां पर सौरव ने पूर्व वर्ल्ड नंबर वन जेम्स को मैच में आने ही नहीं दिया. शुरु से ही सौरव ने पॉइंट्स लपेटने शुरू किए. और जब जेम्स के खाते में पहला प्वाइंट गया तब तक सौरव उनसे आठ पॉइंट आगे पहुंच चुके थे. और इसी जबर फॉर्म में उन्होंने दूसरा सेट 11-1 से अपने नाम कर लिया. 

Advertisement

अब मैच का तीसरा सेट आ गया था. ये सेट जीतते ही सौरव का ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का होना था. और उन्होंने इसे हासिल करने में देरी नहीं की. सौरव ने इस सेट में भी अपना दबदबा बनाए रखा. और इसे 11-4 से अपने नाम कर लिया.

बताते चलें, जेम्स विलस्ट्रॉप इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैम्पियन बन कर आए थे. और इससे पहले जब भी PSA टूर पर इन दो खिलाड़ियों का सामना हुआ था तो ओवरऑल मैच में विलस्ट्रॉप ने सौरव को 8 – 1 से हराया था.

Advertisement
# सेमी फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे सौरव!

टूर्नामेंट की बात करें तो सौरव ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया था. लेकिन सेमी फाइनल मुकाबले में उनको न्यूज़ीलैंड के पॉल कोल ने हरा दिया था. पॉल वर्ल्ड नंबर दो की रैंकिंग वाले खिलाड़ी है. उन्होंने सौरव को 9-11, 4-11, 1-11 से हराया था.

बता दें, कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले सौरव ने पॉल कोल को अपना सबसे बड़ा चैलेंज भी बताया था. स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा था,

‘मेरे सबसे बड़े कम्पटिशन पॉल कोल (Paul Coll) और जोएल मैकिन (Joel Makin) है. वो अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के हिसाब से सीड वन और सीड दो होंगे. लेकिन मैं अपने गेम पर फोकस करूंगा और उम्मीद करूंगा कि मेरा गेमप्लान काम करे.’

बता दें कि सेमीफाइनल में सौरव को हराने वाले पोल कॉल कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के सिल्वर मेडलिस्ट भी है.

जय शाह ने बताया किस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच

Advertisement